August 22, 2026

बरगी डैम का पानी नर्मदापुरम पहुंचा: सेठानी घाट पर 24 घंटे में 3.4 फीट बढ़ा नर्मदा का जलस्तर, लोगों से घाटों से दूर रहने की अपील - narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में जबलपुर के बरगी डैम से छोड़ा गया पानी शनिवार रात नर्मदापुरम पहुंच गया, जिसके बाद मां नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सेठानी घाट पर पिछले 24 घंटे में करीब 3.4 फीट जलस्तर बढ़ा है। बढ़ते पानी के कारण घाट की सीढ़ियां भी डूब गई हैं।

.

सुबह 3 घंटे में 0.80 फीट बढ़ा जलस्तर22 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे सेठानी घाट पर मां नर्मदा का जलस्तर 943 फीट दर्ज किया गया था। सुबह 9 बजे यह बढ़कर 943.80 फीट पहुंच

हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर

सेठानी घाट पर नर्मदा नदी सामान्य स्तर से करीब 10 फीट ऊपर बह रही है। डैम पॉइंट पर हर घंटे करीब 0.10 से 0.20 फीट जलस्तर बढ़ने की जानकारी है। हालांकि, फिलहाल नर्मदापुरम में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 23.8 फीट नीचे है। लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी और घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

जलस्तर अपडेट

दिनांक 22/08/26 सेठानी घाट, नर्मदापुरम — मां नर्मदा जी का जल स्तर 943.80 फीट, प्रातः 09:00 बजे सुबह 6 बजे जलस्तर 943 फीट था। सुबह 9 बजे जलस्तर 943.80 फीट पहुंच गया। 3 घंटे में 0.80 फीट जलस्तर बढ़ा, जो करीब पौन फीट है।

बरगी डैम के 13 गेट खुले

बरगी डैम से करीब तीन दिन पहले पानी छोड़ा गया था। शुरुआत में 9 गेट खोले गए थे, जिन्हें बाद में बढ़ाकर कुल 13 गेट कर दिया गया। इन गेटों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर अब नर्मदापुरम में दिखाई देने लगा है।

तवा डैम का जलस्तर भी बढ़ा

इधर, नर्मदापुरम के तवा डैम में भी धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। शनिवार सुबह डैम का जलस्तर 1145 फीट दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 1144.30 फीट था। तवा डैम फिलहाल फुल होने के स्तर से करीब 21 फीट और गवर्निंग लेवल से करीब 17 फीट नीचे है।

सेठानी घाट पर 24 घंटे में 3.4 फीट बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

सेठानी घाट पर 24 घंटे में 3.4 फीट बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

5 दिन भारी बारिश की संभावना नहीं

मौसम को लेकर फिलहाल राहत की खबर है। अगले पांच दिनों तक जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम नर्मदापुरम तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो रहे हैं। यही वजह है कि लगातार तेज बारिश का दौर नहीं बन पा रहा है। सीजन में अब तक जिले में करीब 23 इंच बारिश हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 39.87 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी थी।

सेठानी घाट पर करीब 10 फीट ऊपर बह रही नदी

सेठानी घाट पर करीब 10 फीट ऊपर बह रही नदी

फिलहाल बरगी डैम से छोड़े गए पानी के कारण नर्मदा का जलस्तर बढ़ रहा है। सेठानी घाट पर सुबह 6 से 9 बजे के बीच 0.80 फीट की बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से नदी और घाटों के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है।