October 10, 2026

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, धमाकों के बाद खाली कराया: 24 घंटे में 225 उड़ानें रद्द; 20 दिन में चौथा हमला

रियाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद कुछ वीडियो वायरल हैं। - Dainik Bhaskar

रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद कुछ वीडियो वायरल हैं।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को फिर हमला हुआ। हमले के बाद एयरपोर्ट खाली कराया गया और विमानों की आवाजाही रोक दी गई।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, हमले के चलते बीते 24 घंटे में एयरपोर्ट की कम से कम 225 उड़ानें रद्द हुईं। रियाद एयरपोर्ट पर बीते 20 दिन में यह चौथा हमला है।

एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को एक मिसाइल यात्री टर्मिनल से टकराई, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस तेजी से एयरपोर्ट की ओर जाती दिखाई दीं।

एक अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को एक मिसाइल यात्री टर्मिनल से टकराई, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एंबुलेंस तेजी से एयरपोर्ट की ओर जाती दिखाई दीं।

हूती विद्रोहियों ने एयरलाइंस को चेतावनी दी

समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को हुए हमले की जानकारी दी। हूतियों ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सऊदी सरकार ने भी बयान जारी नहीं किया है।

यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के समर्थन वाली यमनी सरकारी सेना के बीच लड़ाई तेज हो गई है। सऊदी अरब यमन सरकार की सेना को हवाई हमलों के जरिए मदद दे रहा है। इसका मकसद लाल सागर के पास हूतियों की हालिया बढ़त को रोकना है।

हूतियों ने इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में उड़ानें चलाने के गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

हमले के बाद ट्रम्प बोले- मैं खुश नहीं

सऊदी अरब ने अपने एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल से जुड़ी जगहों पर हमलों के बीच अमेरिका और दूसरे सहयोगी देशों से मदद मांगी है। अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका की मदद में खुफिया जानकारी साझा करना, हमले के लिए ठिकानों की पहचान करना और सैन्य योजना बनाने में सहयोग देना शामिल है।

शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, यह अच्छा नहीं है और मैं खुश नहीं हूं।

हालांकि, इन हमलों के जवाब में अमेरिका की ओर से सैन्य मदद देने का कोई संकेत नहीं मिला। अमेरिका ने फिलहाल इस संर्घष से दूरी बनाई हुई है।

एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

सऊदी अरब पर बढ़ते हमले के बीच कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने रियाद और दूसरे सऊदी एयरपोर्ट के लिए उड़ानें रोक दी हैं।

इनमें एयर इंडिया, फ्लाईदुबई, लुफ्थांसा ग्रुप और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस शामिल हैं। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने भी सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर अपनी चेतावनी बढ़ाई है।

एजेंसी के मुताबिक, हूती विद्रोही अब सऊदी अरब के अंदर तक हमले करने में सक्षम हैं और उनका ध्यान एयरपोर्ट जैसे विमानन ठिकानों पर भी बढ़ा है।

रियाद एयरपोर्ट पर हमले बढ़े

19 सितंबर 2026 - एयरपोर्ट के ईंधन भंडारण क्षेत्र के पास हमला हुआ, जिससे वहां आग लगी और काला धुआं उठता देखा गया। हूती समूह ने रियाद के सैन्य व रणनीतिक ठिकानों पर हमले का दावा किया।

7 अक्टूबर 2026 - रियाद और आभा एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए हमलों में एक सूडानी नागरिक की मौत हुई और 8 अन्य लोग घायल हुए।

8 अक्टूबर 2026 - एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग हमले हुए। पहला एयरपोर्ट सुविधाओं पर और दूसरा सऊदी एयरलाइंस के खड़े विमान (Airbus A320) पर। इनमें कैप्टन हमूद अली अल-कलीसामी (सऊदी पायलट) समेत 3 सऊदी नागरिकों की मौत हुई।

--------------------

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका में फ्लोरिडा के तट से टकराया इसायस तूफान: 170 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रहीं

अमेरिका के मेक्सिको की खाड़ी से लगे तटीय इलाकों में शुक्रवार को इसायस तूफान टकराया। फ्लोरिडा और अलबामा में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, 400 इमारतों को नुकसान: 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी

    18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • केटी जकारिया व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी बनीं: ट्रम्प बोले- वे मेरी वफादार; 7 बार से इस पद पर महिला चुनी गईं

    ट्रम्प बोले- वे मेरी वफादार; 7 बार से इस पद पर महिला चुनी गईं|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ट्रम्प ने नोबेल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई: कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता; मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शांति पुरस्कार मिलना था

    कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता; मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शांति पुरस्कार मिलना था|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगाए: रुबियो बोले- कोर्ट धमकी देना बंद करे, वरना खत्म कर देंगे; नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट से नाराज

    रुबियो बोले- कोर्ट धमकी देना बंद करे, वरना खत्म कर देंगे; नेतन्याहू के खिलाफ अरेस्ट वारंट से नाराज|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर