August 20, 2026

24 वर्षीय मानव सुथार ने जो 2 टेस्ट मैचों में कर दिखाया, वो अश्विन जैसा दिग्गज भी भारत के लिए नहीं कर पाया

Manav Suthar : भारत के नए-नवेल स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा भी कर दिया है, जो अश्विन जैसा दिग्गज भी नहीं कर पाया है.

Manav Suthar : भारत के नए-नवेल स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा भी कर दिया है, जो अश्विन जैसा दिग्गज भी नहीं कर पाया है.

author-image

New Update

Manav Suthar

Manav Suthar Photograph: (ANI)

Manav Suthar : भारत के 24 वर्षीय स्पिनर मानव सुथार का नाम इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. राजस्थान के इस बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त को भारत के लिए अपना दूसरा टेस्ट मैच खेला. ऐसे में उन्होंने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो अब तक बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए हैं. मानव सुथार ने अपनी लाइन और लेंथ से सभी को प्रभावित किया है.

सुथार ने विकेट लेने की अपनी काबिलियत को भी दर्शाया है. इसके साथ ही सुथार की घुमती गेंदों का भी विरोधी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं हैं. सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में भारत की ओर से अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में पहला 10 विकेट हॉल हासिल किया. इसके बाद उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. आज हम आपको उनके एक ऐसे ही अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं. 

Manav Suthar reveals the reason behind India's #WTC27 success over Sri Lanka in Galle 👏https://t.co/hYNWK1r8zS

— ICC (@ICC) August 20, 2026

मानव सुथार ने 2 टेस्ट मैचों में ही कर दिया कमाल

मानव सुथार ने भारत के लिए अब तक कुल 2 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं. इसमें से 10 विकेट उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो पारियों में हासिल किए. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने इंडियन टीम को 7 विकेट दिलाए थे, वो अब तक 2 टेस्ट मैचों में 2 बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल कर चुके हैं. सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ और अब श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट हॉल हासिल किया है.

मानव सुथार 2 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लेने के साथ ही उन खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए अपने पहले 2 टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में सुथार ने वेंकटेश प्रसाद और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है.

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 19, 2026

जो मानव सुथार ने कर दिखाया वो अश्विन भी नहीं कर पाए

नरेंद्र हिरवाणी ने भारत के लिए 2 टेस्ट में 24 विकेट हासिल किए थे. वो इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. उनके बाद अक्षर पटेल नंबर 2 पर हैं, जिन्होंने 2 मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं. सुथार 2 टेस्ट में 17 विकेट लेकर नंबर 3 पर है. नन्दलाल यादव 2 टेस्ट में 13 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं. वहीं वेंकटेश प्रसाद 2 मैचों में 13 विकटे के साथ पांचवें और रविचंद्रन अश्विन पहले 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट के साथ छठवें स्थान पर बने हुए हैं. 

MANAV SUTHAR BOWLING STATS IN TEST:

Matches: 2
Innings: 4
Wickets: 17
Average: 11.35
Economy: 2.35
Strike Rate: 27.29
5 Wicket Hual: 2
10 Wickets Haul: 1

A dream start for Manav Suthar in Tests. 🇮🇳 pic.twitter.com/xVVsvBJ2Zz

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 19, 2026

अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर मानव सुथा पर होंगी. इन दोनों टीमों के बीच कोलंबो में होने वाले इस मैच में स्पिनर्स का दबदबा एक बार फिर से देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में सुथार के साथ-साथ कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा पर भी नजरें रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें : जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने बॉल काटकर शेयर कर पर दिया बड़ा बयान, जानें पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट लेने पर क्या कहा?

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें