पिछले साल के जलभराव से भी नगर निगम के अफसरों ने कोई सबक नहीं लिया। निगम ने सर्वे कराकर 236 स्थलों की सूची बनाई। 136 स्थानों पर दावा किया कि जलभराव नहीं होगा। सूची में 100 स्थल ऐसे सामने आए हैं जहां पर जलभराव जरा सी बारिश में होने लगता है। हाल में लोक
.
- निगम की सड़कों के अलावा लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर भी जलभराव का आलम
शहर के अंदर जलभराव के स्थल लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग के कारण भी बन रहे हैं। ऐसे स्थलों का समाधान संबंधित विभागों को करना है,लेकिन यह विभाग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए निगम ने संबंधित विभागों से पत्राचार भी किया है। निगम एरिया में ऐसे 58 स्थल है जहां पर काम की शुरुआत नहीं हुई है। इन स्थलों पर जल निकासी पर 22.50 करोड़ की राशि से नाले निर्माण, सड़क निर्माण के दौरान निकासी कार्य पर खर्च होगी। वहीं 48 स्थल जल भराव के ऐसे सामने आए हैं। उन पर निगम ने काम शुरू कर दिया है। 136 स्थलों पर जल निकासी पूरी कर ली गई है।

जल भराव: तीन विधानसभा के प्रमुख वार्ड, जहां काम शुरू नहीं होने के कारण बिगड़े हालात
ग्रामीण विधानसभा: नाले का काम अब तक नहीं
- वार्ड-63: मदनपुरा एरिया में स्वर्ण रेखा नाले की सफाई, गहराई एवं मरम्मत का काम जल संसाधन विभाग को करना है।
- वार्ड 63: बरौआ गांव कन्या शाला स्कूल के पास प्रस्ताव तैयार हो गया है। जल निकासी के लिए 45.63 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी तरह रायरू हनुमान मंदिर के पास 47.30 लाख और चकरायपुर में 35.83 लाख रुपए की राशि के प्रस्ताव स्वीकृत हो गए है।
- वार्ड-64: आनंदपुर ट्रस्ट अस्पताल के पास लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व का मुख्य मार्ग है। यहां नाला निर्माण में समस्या है।
- वार्ड- 65: सांई विहार कालोनी में आईजी स्कूल बाउंड्री से गड्ढे वाला मोहल्ला तक नाला बनना है। प्राक्कलन राशि 1.64 करोड रुपए खर्च होगी।
ग्वालियर पूर्व विधासनभा: कॉलोनी में जलभराव
- वार्ड 19: अमलतास कॉलोनी, समर्थ नगर, कवि नगर, समर्थ नगर के सामने में जल निकाली के लिए टेंडर में कोई कंपनी नहीं आई।
- वार्ड 20: आदर्श कॉलोनी में नाले के लिए 4.13 करोड़ रुपए और सिद्धेश्वर नगर में 4.13 करोड़ राशि से नाला निर्माण होना है।
- वार्ड 26: खटीक मोहल्ला, गुरुद्वारा चौक गली रिसाला बाजार, खटीक मोहल्ला गुरुद्वारा चौक एरिया में 5.10 करोड़ रुपए में नाला निर्माण होगा।
- वार्ड-27: अग्रसेन चौराहा मुरार में नाला निर्माण होना है। इस पर 40.23 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- वार्ड-30: बाल भवन, सरस्वती नगर, सिटी सेंटर में रोड निर्माण के दौरान जल निकासी काम होगा।
- वार्ड-60: ब्लू लोटस से सन वैली नाला निर्माण पर 1.99 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति का इंतजार है।
ग्वालियर विधानसभा: सड़कों को बुरा हाल
- वार्ड-1: लक्ष्मीपुरम, आनंद नगर, बहोड़ापुर से सागरताल चौराहा सर्विस रोड जल भराव को दूर करने लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति होना है।
- वार्ड-2: क्रेशर कालोनी, झाड़ू मोहल्ला में 57 लाख रुपए में सीवर लाइन का अनुबंध हो गया है।
- वार्ड-3: विनय नगर सेक्टर-2 में 56.14 लाख रुपए से काम होना है।
- वार्ड-5 की ललिता विहार कॉलोनी में 85 लाख रुपए के काम होना शेष है। शिव शक्ति नगर में नाला का निर्माण होना है।
- वार्ड-12: पाताली हनुमान रोड पर पुलिया निर्माण होना है। इस कार्य का अनुबंध हो चुका है।
- वार्ड-16: बीमा अस्पताल के पास श्याम हवेली वाली गली में 6.55 लाख रुपए खर्च कर काम किया जाएगा। अनुबंध हो चुका है।
यहां बारिश के बंद होने के बाद भी भरा रहता है पानी
- झांसी रोड: लोक निर्माण विभाग ने शहर की पहली वाइट टॉपिंग रोड बनाई है। ये शुरू से ही विवाद में रही है। इसका ढलान ठीक नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था नहीं करने से अवंतिका गैस स्टेशन के सामने वाली रोड पर काफी जल भराव होता रहता है।
- सिथौली रेल अंडर ब्रिज: सिथौली-विक्की फैक्ट्री रोड पर पुल के नीचे जल भराव का प्वाइंट है। तेज बारिश के दौरान निकलना मुश्किल होता है।
- जमुनाबाग नर्सरी: नर्सरी की चाहर दीवारी के बाहर आधी से ज्यादा सड़क पानी से घिर जाती है। यहां पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
- रोशनी घर रोड: रोशनी घर से जीवाजी क्लब की तरफ जाने वाले मार्ग पर जल भराव बारिश के बंद होने के 24 घंटे बाद भी पानी भरा रहता है।
- वीरपुर बांध: बारिश के दौरान बांध में रिसाव के कारण पानी लगातार रिसता रहता है। सिंचाई विभाग को बहाव पथ बनाने के लिए पत्र भेजा है।