July 26, 2026

महेंद्रगढ़ में मधुमक्खी पालक के 232 बक्से चोरी: 325 बॉक्स में जहर मिलाया, भाई और साले की मौत के बाद गांव गया था - Narnaul News

महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र में मधुमक्खी पालन करने वाले एक व्यवसायी ने लाखों रुपए मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रयोग होने वाले 232 बक्से चोरी हो गए। इससे कारोबारी को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जां

.

मूल रूप से बिहार के मधेपुरा जिला निवासी परवेश कुमार ने कनीना शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मधुमक्खी पालन का कार्य करता है और उसके दो फार्म कनीना क्षेत्र में संचालित हैं। एक फार्म भड़फ गांव की चारागाह भूमि पर तथा दूसरा कनीना-रेवाड़ी मुख्य मार्ग पर जयपाल सिंह की जमीन पर स्थापित है।

कनीना का शहर थाना, जहां पर मामला दर्ज किया गया है।

कनीना का शहर थाना, जहां पर मामला दर्ज किया गया है।

बिहार गया तब हुई चोरी

शिकायत के अनुसार, जब वह अपने गृह राज्य बिहार गया हुआ था, उसी दौरान भड़फ स्थित फार्म पर रखे गए 325 मधुमक्खी बक्सों में किसी ने जहरीला पदार्थ डालकर मधुमक्खियों को खत्म कर दिया। वहीं जयपाल सिंह की जमीन पर बने फार्म से 150 मधुमक्खी बक्से चोरी हो गए। इसके साथ ही नौ कट्टे चीनी, शहद निकालने की मशीन, सोलर प्लेट व बैटरी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और 125 खाली बाल्टियां भी चोरी कर ली गईं।

दुबारा फिर हुई चोरी

परवेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बाद वह अपने स्तर पर सामान और बक्सों की तलाश करता रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच 22 जुलाई की रात को उसी फार्म से 82 मधुमक्खी बक्सों की दोबारा चोरी हो गई। घटनास्थल पर ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के टायरों के निशान मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी में भारी वाहन का इस्तेमाल किया गया।

20.74 लाख रुपए का नुकसान

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे गांव ककराला निवासी अजय कुमार पर शक है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके कुल 300 बक्सों में से 232 बक्से चोरी हो चुके हैं। चोरी हुए सामान और मधुमक्खियों सहित कुल नुकसान करीब 20.74 लाख रुपए का बताया गया है।

घर में हुई दो मौतें

परवेश कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि हाल ही में उसके ममेरे साले की हत्या हो गई थी, जबकि उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मौत हुई थी। उसने इन घटनाओं और चोरी के मामले के बीच संबंध होने की आशंका जताते हुए गहन जांच की मांग की है। कनीना शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बक्सों को ढूंढ निकाला

वहीं, इस बारे में मधु बी फार्मर वेलेफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशेखर जाखड़ ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर वे भी पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अपने तौर पर जांच की तथा बक्सों को ढूंढ निकाला। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।