23 साल पहले दूरदर्शन पर एक ऐसा सीरियल आया था, जिसका टाइटल ट्रैक आज भी 15 अगस्त के मौके पर पूरे देश में गूंजता है। ...और पढ़ें

23 साल पहले आया टीवी का ये टाइटल ट्रैक 15 अगस्त की है शान/ फोटो- Instagram
HighLights
दूरदर्शन के शो का गाना है 15 अगस्त की शान
टीवी सीरियल के आए थे 2 सीजन
23 साल भी टाइटल ट्रैक गुनगुना रहे हैं लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज भले ही दर्शकों के पास कई मनोरंजन के कई ऑप्शन्स हो, लेकिन एक समय ऐसा था, जब 90-2000 के दौर में दूरदर्शन का सिक्का बोलता था। रामायण से लेकर महाभारत, शक्तिमान, हम लोग, बुनियाद और मालगुड़ी डेज जैसे कई ऐसे धारावाहिक हैं, जिन्होंने अपने समय में लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़े।
ऐसा ही एक कल्ट शो 23 साल पहले दूरदर्शन पर आया था, जिस पर न सिर्फ एक पूरी फिल्म बनी, बल्कि 15 अगस्त पर हर साल इस कल्ट शो का सुपरहिट गीत बजता है। कौन सा है वह टीवी धारावाहिक, जिसका टाइटल ट्रैक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुनते ही जागता है लोगों में जोश, पढ़ें उससे जुड़ा ये किस्सा।
15 अगस्त की शान है दूरदर्शन के शो का टाइटल ट्रैक
जिस शो का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2003 में प्रसारित हुआ सीरियल 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी है'। 90 के दशक का शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा, जिसने यह कॉमेडी सटायर शो दूरदर्शन पर नहीं देखा होगा। नीरजा गुलेरी के प्रोडक्शन में बने इस शो का निर्देशन श्रेय गुलेरी ने किया था। खास बात ये है कि डीडी पर आने वाला ये शो जितना पॉपुलर था, उससे कई ज्यादा लोकप्रिय था इसका टाइटल ट्रैक।
जब शो शुरू होता है, तो अभिनेता सुधीर पांडे आते हैं और गाते हैं 'हम भारत के रहने वाले यहां की रीत पुरानी, कुछ आए न आए हमको आए प्रीत निभानी, फिर i भी दिल है हिंदुस्तानी'। 23 साल पहले आया यह टाइटल ट्रैक आज एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग बन चुका है। शो का पहला गीत आज भी लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर देता है।
Video Credit: INDIA - A Golden Bird
408 एपिसोड का था दूरदर्शन का ये पॉपुलर शो
साल 2003 में आया उपासना सिंह, तुषार दलवी, जीतेन लालवानी, भावना बलसावर स्टारर ये शो इतना पॉपुलर हुआ था कि मेकर्स को इसका दूसरा सीजन भी लाना पड़ा था। 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' के कुल 408 एपिसोड्स आए थे और 2006 में ये शो खत्म हुआ था।
शो की कहानी एक परिवार के बारे में होती है, जहां एक बुजुर्ग आदमी तीन बहुओं और नाती-पोतों के साथ एक घर में रहता है और वह अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को मजाकियां तरीके से हल करते हैं। इस शो से पहले शाह रुख खान और जूही चावला की 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' के नाम से एक फिल्म भी आई थी। हालांकि, दोनों के टाइटल ट्रैक में काफी समानता थी।