October 21, 2026

बाड़मेर में पहले चरण की वोटिंग कल: जिला परिषद की 23 सीटों और 10 पंचायत समितियों के लिए मतदान, पोलिंग पार्टियां ट्रेनिंग के बाद रवाना हुईं - Barmer News

बाड़मेर में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई है। पीजी कॉलेज में आखिरी ट्रेनिंग के बाद मतदान दल ईवीएम लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए। पार्टियां बुधवार को ही वाहनों से मतदान केंद

.

प्रशासन ने मतदान और मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों से स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग रूम, मतदान और मतगणना की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। ट्रेनिंग में नहीं आने पर 6 कार्मिकों को 17 सीसी के नोटिस भी दिए गए हैं।

लास्ट ट्रेनिंग के दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम रविंद्र कुमार और सीईओ रवि कुमार मौजूद रहे।

लास्ट ट्रेनिंग के दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम रविंद्र कुमार और सीईओ रवि कुमार मौजूद रहे।

1,095 मतदान दलों के लिए 5,475 कार्मिकों को ट्रेनिंग

बुधवार को पीजी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों को आखिरी ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, एसपी चुनाराम जाट, सीईओ रवि कुमार और एडीएम रविंद्र कुमार मौजूद रहे। ट्रेनिंग के बाद मतदान दल ईवीएम लेकर रवाना हुए। सेड़वा पंचायत समिति की पोलिंग पार्टी सबसे पहले रवाना हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया- 935 सक्रिय और 160 रिजर्व मतदान दलों सहित कुल 1,095 दलों के लिए 5,475 कार्मिकों को ट्रेनिंग दी गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी और प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले की 10 पंचायत समितियों की 419 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव के लिए 419 सक्रिय और 87 रिजर्व रिटर्निंग अधिकारियों सहित कुल 506 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा।

पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस जाब्ता भी साथ में रवाना हुआ।

पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस जाब्ता भी साथ में रवाना हुआ।

6.88 लाख मतदाता करेंगे मतदान

बाड़मेर जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 6 लाख 88 हजार 347 मतदाता हैं। ये मतदाता दो चरणों में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 22 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को सरपंच पद के लिए वोट डाले जाएंगे।

जिले में मतदान के लिए कुल 935 बूथ बनाए गए हैं। चौहटन पंचायत समिति में सबसे अधिक 1 लाख 2 हजार 305 मतदाता हैं। वहीं, मांगता पंचायत समिति में सबसे कम 31 हजार 836 मतदाता हैं।

ट्रेनिंग लेने के बाद पार्टियां ईवीएम मशीनें लेकर रवाना हुईं।

ट्रेनिंग लेने के बाद पार्टियां ईवीएम मशीनें लेकर रवाना हुईं।

वार्ड-4 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

बाड़मेर जिला परिषद में भाजपा का एक और कांग्रेस के दो नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। वार्ड संख्या 4 से कांग्रेस प्रत्याशी शेर मोहम्मद निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं, वार्ड संख्या 6 और 35 में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बावजूद आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों के मैदान में होने से यहां चुनाव होगा।

158 वार्डोंं में 467 प्रत्याशी मैदान में

जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 160 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें से दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 158 वार्डों में 467 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पंचायत समिति वार प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है:

बायतु: 48

गडरारोड: 37

मांगता: 45

चौहटन: 58

लीलसर: 45

रामसर: 51

धनाऊ: 58

सेड़वा: 38

फागलिया: 41

आडेल: 46

गडरारोड और फागलिया में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध

पंचायत समिति गडरारोड के वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल पुत्र टीकमाराम निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, फागलिया के वार्ड संख्या 2 से भाजपा प्रत्याशी गुलबाराम निर्विरोध चुने गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

फर्स्ट फेज में बाड़मेर जिला परिषद की 37 में से 23 सीटों पर वोटिंग, वार्ड 4 निर्विरोध निर्वाचित

वार्ड संख्याबीजेपी प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीआरएलपी प्रत्याशी
1 (SC महिला)गैरी देवी/दशरथ कुमारमोरुदेवी/जामारामममता कागा/पेमाराम
2 (SC)उतमाराम/सादूलारामनंदकिशोर/शंकरलालबांकाराम/जालाराम
3 (सामान्य महिला)मीतू कंवर/उगमसिहनिरमा कंवर/स्वरूपसिंह-
4 (ओबीसी)-शेहर मोहम्मद पुत्र अमीन खान निर्विरोध निर्वाचित-
5 (सामान्य)बाबूलाल/उकारामफतेह खान/हाजी अब्दुलामोटाराम/बालाराम
6 (सामान्य)गजेसिंह/तनसिंहकांग्रेस प्रत्याशी पर्चा खारिज, निर्दलीय जोगेंद्र को समर्थनशब्बीर खान/सलीम
7 (एसटी महिला)पारबती/दमारामसुशीला/लुणाराम-
8 (ओबीसी महिला)अनुदेवी/गोसाईरामइनाई/हुसैन खानदेवी/आसुराम
9 (एससी महिला)दुर्गा/ललित किशोर मेघवालजसोदा/प्रतापचंदमगी/हरखाराम
10 (सामान्य महिला)प्रभा चौधरी /सिद्धार्थ कड़वासराममता चौधरी/रणवीरसिंहवीणा/रेखाराम
11 (सामान्य)रूपाराम सारण/मेहरारामहनुमानराम/दानारामवैदूराम/पूनमाराम
12 (एससी)वासुराम/ठाकराराम मेघवालकिशनलाल/नंदलाल-
13 (एससी)आंबाराम/शेराराम मेघवालकैलाश कुमार/पदमारामपदमाराम/तोगाराम
14 (सामान्य महिला)जमनादेवी/दीपाराम जाटधापुदेवी/उदयसिंह
15 (सामान्य)अली खान/मोसान खानगफूर अहमद/अब्दुल हादी
16 (एससी)सिदाराम हेगड़े/अनोपाराम मेघवालभंवरलाल बामणिया/गेनारामदयाल कागा/बाबुराम
17 (सामान्य महिला)हावी/कानाराम देवासीगीता/मोतीरामपपू/चंपाराम
18 (एससी महिला)समदादेवी/मागाराम मेघवालउगीता/गणपतरामगंगाबाई/सरदाराराम
19 (ओबीसी महिला)भिमथा/ श्रवण कुमार विश्नोईरेणुका/सुरेश कुमार
20 (सामान्य)बहादुरसिंह/उदासिंहनवाज अली/नुर मोहम्मदकमालुदीन/मनाहीखान
21 (ओबीसी महिला)बसंतीदेवी/आसुराम गुरालियालक्ष्मीदेवी/रावतारामचंपादेवी/भोमाराम
22 (सामान्य महिला)कमला/जोगेंद्र हुड्‌डातीजों/केशरारामवगतु/गोकलाराम
31 (सामान्य महिला)पूनम/जयदेव जाटसुनिता/हुकमारामचनणीदेवी/उमाराम
32 (ओबीसी)बालाराम चौधरी/जीवणाराम चौधरीराजेंद्र चौधरी/मगराज चौधरीदीपिका चौधरी/अशोक कुमार