- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Obstacles Have Been Found In 22 Zones, Minor Improvements Will Be Made In 197 Places.
भोपाल25 मिनट पहलेलेखक: नीता सिसौदिया
- कॉपी लिंक

इंदौर में ट्रैफिक जाम के पीछे बड़े कारणों के साथ कई छोटी-छोटी सड़क बाधाएं भी जिम्मेदार हैं। निगम के 22 जोन में हुए सर्वे में ऐसे 395 स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां पोल, डीपी, ऊंचे-नीचे चैंबर, खराब सड़क, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। इनमें 197 जगह छोटे सुधार किए जाने हैं।
66 जगह अस्थायी अतिक्रमण हटेंगे, 51 जगह बिजली पोल शिफ्ट होंगे और 16 पेड़ों को हटाने या दूसरी जगह लगाने की जरूरत बताई गई है। 65 स्थानों पर सिविल वर्क होगा। मारुति नगर और उज्जैन नाका जैसे स्थानों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के साथ पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
यहां पेड़ हटेंगे या शिफ्ट होंगे
अहिल्या नगर: सड़क में बाधक 2 पेड़ दूसरी जगह शिफ्ट होंगे।
मदन मोहन मालवीय चौराहा: रोटरी का पेड़ शिफ्ट किया जाएगा।
शिवाजी नगर रोड: तुलजा भवानी मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास बाधक पेड़ हटेंगे।
सुभाष मार्ग-रामबाग: सड़क की चौड़ाई में बाधक पुराने पेड़ विस्थापित किए जाएंगे।
जल्द सुधार किए जाएंगे
शहर में 395 जगह चिह्नित की हैं, जहां सुधार किया जाए तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। अफसरों को सुधार के निर्देश दिए हैं - क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त
जोन-13 में सबसे ज्यादा 39 जगह ट्रैफिक में बाधा

कहीं पोल तो कहीं ऊंचे-नीचे चैंबर
- 22 जोन में काम हो रहे
- 93 जगह काम शुरू हो चुके
- 197 काम ऐसे, जहां छोटे-मोटे सुधार किए जाने हैं
- 66 जगह अस्थाई अतिक्रमण
- 51 जगह बिजली के पोल हटेंगे
- 16 पेड़ों को शिफ्ट करेंगे
गौरी नगर : खंभा बना बाधक एक होटल के पास सड़क पर बिजली का खंभा यातायात में बाधक है। एमपीईबी को खंभा हटाने के लिए पत्र लिखा गया है।
कलश चौराहे: पार्किंग समस्या मिठाई दुकान के पास सड़क किनारे वाहन पार्क से यातायात बाधित। विभाग से कार्रवाई के लिए कहा गया है।
राखोड़ी धर्मशाला: पार्किंग बाधा दो बैंक कार्यालय होने से नियमित पार्किंग की समस्या है। कार्रवाई प्रस्तावित है।
मारुति नगर चौराहा: संकरा टर्न लेफ्ट टर्न संकरा है। लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के साथ पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
मेघदूत गार्डन: ऊंचा चैंबर ड्रेनेज चैंबर ऊंचा होने से पानी भरता है और निकासी प्रभावित होती है। पेवर ब्लॉक हटाकर सड़क का लेवल सुधारा जाएगा।
जवाहर मार्ग: धंसा हुआ चैंबर कुल्फी दुकान के पास चैंबर सड़क से नीचे होने के कारण यातायात प्रभावित।
द्वारकापुरी: फुटपाथ पर कब्जा फुटपाथ पर दुकानदारों के अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है और जाम लगता है। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
राजेंद्र नगर ब्रिज: पोल बने बाधक एबी रोड की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर बिजली का पोल और ट्रैफिक बोर्ड बाधक हैं। दोनों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव है।
उज्जैन नाका: संकरा लेफ्ट टर्न तीन बिजली के पोल लेफ्ट टर्न को संकरा कर रहे हैं। लेफ्ट टर्न चौड़ा करने के साथ पोल हटाए जाएंगे।
सियागंज: प्लेटफॉर्म में ऑटो पार्किंग ऑटो पार्किंग को यातायात बाधा माना गया है। पार्किंग व्यवस्था तय करने का प्रस्ताव है।
रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो की बेतरतीब पार्किंग। यहां भी पार्किंग व्यवस्था तय की जाएगी।
बाणगंगा-जय हिंद नगर मेन रोड यहां सड़क पर अतिक्रमण को यातायात बाधा के रूप में चिह्नित किया गया है।
.