August 4, 2026

मुशफिकुर रहीम के 21 साल के करियर में पहली बार हुआ ऐसा, 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके

Aug 04, 2026 11:04 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Australia vs Bangladesh: बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उनका एक सपना 21 साल बाद जाकर पूरा हो रहा। मुशफिकुर ने 2005 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Mushfiqur Rahim First tour of Australia

मुशफिकुर रहीम (फाइल फोटो)

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच गुरुवार (6 अगस्त) से डार्विन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम अपने 21 साल के इंटरनेशनल करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए हैं। 39 वर्षीय मुशफिकुर ने 103 टेस्ट मैचों में 6806 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक 29 अर्धशतक हैं। वह 100 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेश के इकलौते क्रिकेटर हैं। उन्होंने साथ ही 274 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया। मुशफिकुर ने साल 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। वह बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं लेकिन कंगारू टीम की सरजमीं पर कभी मौका नहीं मिला।

बांग्लादेश टीम 23 साल बाद खेलेगी टेस्ट सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट टीम 23 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलनी आई है। बांग्लादेश ने पिछली बार यहां 2003 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उसका सूपड़ा साफ हो गया था। मुशफिकुर बांग्लादेश के 'फैब फाइव' में अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं जो अब भी इंटरनेशल क्रिकेट में एक्टिव हैं। उनके साथी खिलाड़ी - मशरफे मुर्तजा, शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह अपनी जिंदगी में अलग-अलग दिशाओं में चले गए हैं। शाकिब ने जुलाई 2024 के आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया था, जिसके कारण शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार गिर गई थी। हालांकि, शाकिब दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखे हुए हैं। वह अवामी लीग के पूर्व सांसद हैं।

तमीम इकबाल संन्यास के बाद बन गए BCB अध्यक्ष

मुर्तजा भी राजनीतिक उथल-पुथल के बाद से ज्यादा सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। 2018 में अवामी लीग के बैनर तले राजनीति में आने और आम चुनाव लड़ने के बाद उनकी सार्वजनिक पहचान क्रिकेटर से राजनेता बन गई। तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष का पद संभाल रखा है। महमूदुल्लाह ने बीसीबी सेटअप में मेंटरिंग की जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह अभी अंडर-19 टीम के साथ काम करते हैं और टॉप एंड टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश ए के साथ बैटिंग कोच के तौर पर यात्रा करेंगे, जिससे रिटायरमेंट के बाद कोचिंग के इरादे का संकेत मिलता है। वह घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और बीसीबी के चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने कहा, ''यह शायद ऑस्ट्रेलिया में मुशफिकुर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।''

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें