July 11, 2026

युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव| Navbharat Live

Updated On: Jul 11, 2026 | 07:53 PM IST

विज्ञापन

सार

Indore Youth Conclave: इंदौर में आयोजित माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया।

Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav addresses the 'My Youth My Pride Conclave 2026' at Brilliant Convention Centre in Indore, encouraging youth to lead India's development and entrepreneurship.

कार्यक्रम में युवाओ से बातचीत करते सीएम डॉ मोहन यादव (फोटो सोर्स - नवभारत)

विस्तार

Indore My Youth My Pride Conclave: इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है और युवाओं की ऊर्जा, कौशल व उद्यमिता ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में समर्पित किया जाएगा।

रोजगार लेने नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय उद्यमी बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार स्टार्टअप, होम-स्टे, मेडिकल शिक्षा ऋण, स्किल डेवलपमेंट और रोजगारपरक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को इंडस्ट्री रेडी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

युवाओं ने सौंपा मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026

कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेल, एमएसएमई, कृषि और फूड प्रोसेसिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। युवाओं ने मुख्यमंत्री को मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026 का मसौदा सौंपते हुए विकसित मध्यप्रदेश 2047 के लिए अपने विजन से अवगत कराया।

सम्बंधित ख़बरें

बाइक रैली, सेल्फी और इंदौरी स्वाद बने आकर्षण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा के लिए बाइक रैली और ओंकारेश्वर के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। वे स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार हुए और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ सेल्फी, लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मालवा के प्रसिद्ध व्यंजन—शिकंजी, भुट्टे की किस, कांजी वड़ा और रसगुल्ले—विशेष आकर्षण रहे।

यह भी पढें:राकेश यादव का जीतू पटवारी पर हमला, बोले- ड्रग्स स्क्रीनिंग कराई जाए, 500 करोड़ के आरोपों पर मांगे सबूत

युवाओं को विकास का भागीदार बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के दो करोड़ से अधिक युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और प्रदेशभर से आए हजारों युवाओं ने भाग लिया।

Follow Navbharatlive whatsapp