July 31, 2026

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए घोषित किए गए 12 वेन्यू पर कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जानिए कितने मैचों में यहां मिली जीत

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से होने वाली है. इस बार वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगे, जिनके बीच कुल मिलाकर 54 मैच खेले जाएंगे. इनमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला भी शामिल है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप 21 नवंबर तक चलने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, जहां पर भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी. इस बार भारतीय किकेट टीम के पास मौका होगा कि वो ट्रॉफी अपने नाम कर चैंपियन का खिताब जीते. इसके लिए उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद साउथ अफ्रीका में वापसी कर रहा है. इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने वनडे वर्ल्ड कप को मिलकर होस्ट किया था. वो वनडे वर्ल्ड कप का 8वां संस्करण था. अब एक बार फिर से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर वनडे वर्ल्ड कप का 14वां संस्करण खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका अब तक आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2007), आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2023), आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप (2020 और 2024) और आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप (2023) जैसे कई इवेंट की मेजबानी कर चुका है. 

जिम्बाब्वे 2003 वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के टूर्नामेंट का सह-मेजबान था. नामीबिया पहली बार किसी सीनियर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है. जिम्बाब्वे और नामीबिया ने इस साल की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी. अब ये दोनों देश भी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रका का साथ देने वाले हैं. 

— ICC (@ICC) July 30, 2026

किन 12 वेन्यू पर खेला जाएगा वनडे वर्ल्ड कप 2027

साउथ अफ्रीका के वेन्यू -

1 - वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)

2 - सेंचुरियन (त्शवाने)

3 - न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)

4 - किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)

5 - सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा)

6 - मंगांग ओवल (ब्लोमफोन्टेन)

7 - बोलैंड पार्क (पार्ल)

8 - बफेलो पार्क (गेबेरहा शहर, जिसे पहले ईस्ट लंदन के नाम से जाना जाता था)

जिम्बाब्वे के वेन्यू - 

9 - हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)

10 - क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)

11 - फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया के वेन्यू - 

12 - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

— ICC (@ICC) July 31, 2026

इस बार वनडे वर्ल्ड कप कुल 12 वेन्य पर खेला जाने वाला है, जिस 8 मैदान साउथ अफ्रीका के होंगे. वहीं जिम्बाब्वे के 3 मैदानों पर मुकाबले होंगे. नामीबिया सिर्फ 1 मैदान पर ही वर्ल्ड कप के मैच होस्ट करवाएगा. तो आज हम आपको बताने वाले हैं, कि भारतीय क्रिकेट टीम के इन सभी वेन्यू पर रिकॉर्ड्स कैसे रहे हैं और उनसे कितने मैचों में जीत हासिल की है. 

कैसा है इन मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जिन वेन्यू पर होने वाला है. उसमें से ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेले जाएंगे और भारतीय क्रिकेट टीम ने सबसे ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका में ही खेले हैं. उनके बाद उसने जिम्बाब्वे में भी मुकाबले खेले हैं. तो आइए जानते हैं कि इंडिया का किस मैदान पर कैसा रिकॉर्ड रहा है. 

— BCCI (@BCCI) July 19, 2026

जिम्बाब्वे में भारत के वनडे रिकॉर्ड्स 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले जिम्बाब्वे के शहर हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में खेले जाएंगे. हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और विक्टोरिया फॉल्स के फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे. इसमें से इंडिया ने हरारे और बुलावायों में ही मैच खेले हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने विक्टोरिया फॉल्स में अब तक कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. 

क्रिकेट ग्राउंडदेशमैचजीतेहारेबेनतीजा/टाई
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेजिम्बाब्वे211730
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायोजिम्बाब्वे6510
फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्सजिम्बाब्वे0000

नामीबिया में भारत के रिकॉर्ड्स 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले नामीबिया के विंडहोक शहर में खेले जाएंगा. विंडहोक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेले जाने वाला है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक नामीबिया में कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में इस मैदान पर उसका रिकॉर्ड है के बारे में बताने के लिए कुछ भी नहीं है.

क्रिकेट ग्राउंडदेशमैचजीतेहारेबेनतीजा/टाई
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोकनामीबिया0000

साउथ अफ्रीका में भारत के वनडे रिकॉर्ड्स 

इन तीनों देशों में से भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं. इस देश में टीम इंडिया का अच्छा खासा वनडे रिकॉर्ड है. आईपीएल वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इंडियन क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा मुकाबले इसी मैदान पर खेलने के लिए मिलने की उम्मीद है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के सभी 8 वेन्यू पर भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे रिकॉर्ड काफी अहम रहने वाला है. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले साउथ अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग, त्शवाने, केप टाउन, डरबन, गेबेरहा, ब्लोमफोन्टेन और पार्ल में खेले जाने वाले हैं. इस बार सभी मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम, त्शवाने के सेंचुरियन, केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क, ब्लोमफोन्टेन के मंगांग ओवल, पार्ल के बोलैंड पार्क और बेरहा शहर के बफेलो पार्क में खेले जाएंगे. 

इंडियन क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले दक्षिण अफ्रीक में जोहान्सबर्ग, केप टाउन, डरबन और सेंचुरियन में खेले हैं. यहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है. 

क्रिकेट ग्राउंडदेशमैचजीतेहारेबेनतीजा/टाई
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्गदक्षिण अफ्रीका6240
सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (त्शवाने)दक्षिण अफ्रीका6411
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउनदक्षिण अफ्रीका5230
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबनदक्षिण अफ्रीका7151
सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहादक्षिण अफ्रीका7250
मंगांग ओवल, ब्लोमफोन्टेनदक्षिण अफ्रीका2020
बोलैंड पार्क, पार्लदक्षिण अफ्रीका4130
बफेलो पार्क, ईस्ट लंदनदक्षिण अफ्रीका3120

अब टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया में अपने इन आंकड़ों का फायदा कैसे उठाती है. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले टीम भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की देखरेख में पूरी तरह से वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग