नागोया (उत्तम हिन्दू न्यूज) : एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दो पदक अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। चीन के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने 254.2 अंकों के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
हिमांशु ने 252.4 और रुद्राक्ष ने 230.9 अंक हासिल किए। फाइनल में दोनों भारतीय निशानेबाज शुरू से ही पदक की दौड़ में बने रहे। शुरुआती 10 शॉट के बाद रुद्राक्ष 106.0 अंकों के साथ शीर्ष पर थे, जबकि हिमांशु 104.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। एलिमिनेशन राउंड में हिमांशु ने लगातार शानदार निशानेबाजी करते हुए बढ़त बनाई और अंत में सिल्वर पर कब्जा जमाया।
भारत का डबल पोडियम तब पक्का हो गया, जब चार निशानेबाजों के बाकी रहने के दौरान मंगोलिया के बयारा न्यंतई बाहर हो गए। उस समय शेंग 211.6 अंकों के साथ पहले, रुद्राक्ष 210.6 के साथ दूसरे और हिमांशु 210.0 के साथ तीसरे स्थान पर थे। इसके बाद भारतीय निशानेबाजों के बीच सिल्वर और ब्रॉन्ज की जंग रह गई।
सुचिका ने MMA में रचा इतिहास
भारत की सुचिका तारियाल ने भी एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। वह महाद्वीपीय खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। सुचिका ने 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
सुचिका का अभियान सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टीओ से करीबी मुकाबले में हार के साथ खत्म हुआ। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। MMA के एशियन गेम्स में पहली बार शामिल होने के साथ ही सुचिका ने भारत के लिए ऐतिहासिक पदक पक्का कर दिया।
You Might Be Interested In
- ‘भारत में अमेरिका से 1500 साल पहले आया था ईसाई धर्म’, हनुमान जी के खिलाफ बोलने वाले अमेरिकी को ईशान थरूर ने लताड़ा
- इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगी रोक, PM जॉर्जिया मेलोनी ने किया प्रस्ताव लाने का ऐलान
- DNA टेस्ट में खुला राज, रेप का दोषी ठहराए गए शख्स को हाई कोर्ट ने किया बरी
- केरल में आसमानी आफत: मलप्पुरम में अचानक आई बाढ़ और इडुक्की में भूस्खलन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
- राज ठाकरे पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर के चेहरे पर पोती कालिख; सिर पर चप्पल रख कराई उठक-बैठक
- तेंदुए ने किया हमला तो 10 साल के बच्चे ने दबा दिया उसका गला, जान बचाने के लिए दिखाई गजब की बहादुरी