October 2026 Launches: अक्टूबर 2026 में भारत में कई नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। Honda, Volvo, Audi और Skoda जैसी कंपनियों के शानदार गाड़ियां अगले महीने पेश की जाएंगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है जिसमें कई सारी कारें लॉन्च होने वाली है। फेसलिफ्ट से लेकर हाइब्रिड गाड़ियों तक, अगले महीने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि अगले महीने कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं।
Honda Elevate Facelift
Honda की मिड-साइड Elevate SUV 6-अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए लॉन्च करने के लिए तैयार है इसे फेसलिफ्ट मिलने वाला है। इसमें कई कॉस्मेटिक और फंक्शनल बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिसमें नई ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर, नए लाइटिंग मॉड्यूल और नया अलॉय डिजाइन शामिल हैं। इसके अलावा, नए कलर ऑप्शन भी पेश किए जा सकते हैं।
नई सिटी की तरह Elevate में बड़ी सेंटर स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट-सीट वेंटिलेशन मिल सकता है।
Volvo EX90 और ES90
इस SUV के भारत पोर्टफोलियो में Thor's Hammer LED DRL डिजाइन, एडजस्टेबल ओपेसिटी वाला ग्लास रूफ, फुल-LED लाइट सेटअप, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, 25-स्पीकर बोवर्स एंड विल्किंस ऑडियो और लेवल 2 ADAS मिलेगा। ES90 और E90 को एक डुअल-मोटर सेटअप पावर देता है जो 456hp की पावर और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 12 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है।
Audi Q3 लॉन्चिंग
नई Audi Q3 इस SUV का Gen-3 का मॉडल होगी जो 16 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। इसमें 2.0 लीटर, चार सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ, जो 200bhp की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करता है, यह सेटअप 7-स्पीड DCT सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है।
Skoda Slavia Facelift
फेसलिफ्ट में इसके कुल डिजाइन में कोई खास बदलवा नहीं किया गया है जिससे यह साफ तौर पर एक Slavia ही नजर आती है। इस मिड-साइड सेडान में अब 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। साथ ह, 1.0 लीटर वाले वर्जन के लिए एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है। हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं और Slavia में पहले की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के विकल्प मिलते रहेंगे।