October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्ड पर कब्जा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने क्रिकेट टीम को दी बधाई

October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्ड पर कब्जा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने क्रिकेट टीम को दी बधाई

खेल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जय शाह समेत कई नेताओं ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को ‘एशियन गेम्स 2026’ का गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने इसे देश के लिए खुशी का मौका बताया है।

निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में शनिवार को खेले गए गोल्ड मेडल मैच में भारत ने अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम निर्धारित ओवरों में 192/6 का स्कोर ही बना सकी।

The Gold comes to India yet again!

Congratulations to our Men’s Cricket Team on retaining their title at the Asian Games. This is indeed a joyous occasion for the nation. My best wishes to the team members for their future endeavours: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) October 3, 2026

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के नाम एक बार फिर गोल्ड। एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने पर हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह वाकई देश के लिए खुशी का मौका है। टीम के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Warmest congratulations to the Indian Men’s Cricket Team on winning the Gold Medal and successfully defending the Asian Games title.

With both our men’s and women’s teams crowned champions, this triumph becomes even more special. Your outstanding achievement has filled every…

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 3, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों के चैंपियन बनने से यह जीत और भी खास हो गई है। आपकी शानदार उपलब्धि ने हर भारतीय का दिल खुशी और गर्व से भर दिया है। आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स क्रिकेट में टीम इंडिया की फिर से जीत। क्रिकेट मैदान पर एक और ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया है। भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों का क्रिकेट गोल्ड मेडल जीत लिया है। अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना टीम के अनुशासन, संयम और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का सबूत है।”

Nagoya and Japan have written a proud new chapter in cricket’s history. Congratulations to Team India @BCCI on a campaign worthy of this moment, and heartfelt thanks to every competing nation, to the @AsianGamesOCA and organisers whose vision brought us here, and to the thousands… pic.twitter.com/ddfChJ0xV3

— Jay Shah (@JayShah) October 3, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने शनिवार को निशिन के कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम को सराहा।

शाह ने एक्स पर लिखा, “नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में गर्व का एक नया अध्याय लिखा है। इस यादगार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई, और हर उस देश, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आयोजकों का दिल से शुक्रिया जिनकी सोच ने हमें यहां तक पहुंचाया, साथ ही उन हजारों फैंस का भी शुक्रिया जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।”