September 10, 2026

ब्लड कैंसर जागरूकता माह 2026: ब्लड कैंसर से जुड़े ये फैक्ट शायद आप नहीं जानते होंगे

Thu, 10 Sep 2026 12:15 PM IST

Shruti Gaur

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 10 Sep 2026 12:15 PM IST

सार

Blood Cancer Awareness Month 2026: सितंबर के महीने को ब्लड कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स,, ताकि आप अफवाहों से दूर रह सकें। 

Blood Cancer Awareness Month 2026: ब्लड कैंसर एक सामान्य नाम है, जिसके अंतर्गत ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे अलग-अलग प्रकार शामिल होते हैं। हर प्रकार के ब्लड कैंसर के लक्षण, कारण और उपचार अलग हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बीमारी से जुड़ी जानकारी विश्वसनीय स्रोतों से ही ली जाए।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्लड कैंसर का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में डर और कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया या लोगों से सुनी-सुनाई बातों के कारण इस बीमारी को लेकर कई गलत धारणाएं भी बन जाती हैं। इसी के चलते सितंबर का महीना ब्लड कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे जुड़ी सही जानकारी फैलाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

तो आइए ब्लड कैंसर जागरूकता माह के मौके पर आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़े पांच ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य, जिन्हें जानना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और जिनकी मदद से इससे जुड़ी अफवाहों और गलतफहमियों से बचा जा सकता है।

blood cancer awareness month 2026 myths and Facts about Blood Cancer

ब्लड कैंसर से जुड़े बड़े मिथक और उनकी सच्चाई - फोटो : AI

ब्लड कैंसर से जुड़े 5 जरूरी तथ्य

 1. ब्लड कैंसर केवल बुजुर्गों को होता है

 यह धारणा सही नहीं है कि ब्लड कैंसर सिर्फ अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। इसके कुछ प्रकार बच्चों और युवाओं में भी पाए जा सकते हैं। उम्र के अनुसार बीमारी का प्रकार और जोखिम अलग हो सकता है।

blood cancer awareness month 2026 myths and Facts about Blood Cancer

ब्लड कैंसर से जुड़े बड़े मिथक और उनकी सच्चाई - फोटो : AI

2. हर मरीज में एक जैसे लक्षण होते हैं

 ब्लड कैंसर के लक्षण व्यक्ति और बीमारी के प्रकार के अनुसार अलग हो सकते हैं। लगातार थकान, बार-बार संक्रमण, बिना वजह वजन कम होना, आसानी से चोट लगना या असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, ये लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

blood cancer awareness month 2026 myths and Facts about Blood Cancer

ब्लड कैंसर से जुड़े बड़े मिथक और उनकी सच्चाई - फोटो : AI

3. ब्लड कैंसर का कोई इलाज नहीं है

ब्लड कैंसर के कई प्रकारों का इलाज उपलब्ध है। उपचार बीमारी के प्रकार, स्टेज, मरीज की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में कीमोथेरेपी, लक्षित उपचार, इम्यूनोथेरेपी या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

blood cancer awareness month 2026 myths and Facts about Blood Cancer

ब्लड कैंसर से जुड़े बड़े मिथक और उनकी सच्चाई - फोटो : AI

4. हर ब्लड कैंसर आनुवंशिक होता है

 कई लोग मानते हैं कि परिवार में किसी को ब्लड कैंसर होने का मतलब बाकी सदस्यों को भी यह बीमारी जरूर होगी। ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ मामलों में आनुवंशिक कारक भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन हर ब्लड कैंसर सीधे माता-पिता से बच्चों में नहीं आता।