20000 Salary Personal Loan: अगर आपके घर में अचानक पैसो की जरुरत पड़ गई है। घर में कोई बीमार है, या शादी करनी है, किसी का कर्ज चुकाना है। और आप लोन (Personal Loan on 20000 Salary) लेने की सोच रहें हैं, लेकिन आपकी सैलरी 20000 है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपको लोन मिलेगा या नहीं? तो आपको लोन मिल जाएगा। लेकिन सवाल ये है कि कितना लोन मिल सकता है, तो आइए जानते हैं कि, 20000 प्रतिमाह सैलरी होने पर आपको कितना लोन मिलेगा?
यह भी पढ़ें:LPG Connection Name Change: गैस कनेक्शन में नाम बदलवाने के लिए करें ये काम? जानिए पूरी प्रोसेस
20000 सैलरी पर कितना मिलेगा लोन?
अगर आपकी सैलरी 20 हजार है। आप लोन लेना चाहते हैं तो इसकी कुछ शर्ते हैं। इन शर्तों का पालन करने पर आपको ₹1 लाख से लेकर ₹2.5 लाख तक का पर्सनल लोन मिल सकता है, हालांकि कुछ वित्तीय संस्थान और NBFC (Non-Banking Financial Company) आपकी पुनर्भुगतान क्षमता (Repayment capacity) के आधार पर ₹3 लाख या उससे अधिक का लोन भी ऑफर कर सकते हैं।
बता दें कि, बैंक आमतौर पर आपकी मासिक सैलरी का 10 से 15 गुना तक लोन मंजूर करते हैं।
आइए जानें लोन लेने की क्या हैं शर्तें?
1. आवेदक की (Personal Loan Eligibility) उम्र कम से कम 21 वर्ष और लोन की अवधि पूरी होने तक अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।
2. कम से कम ₹15,000 से ₹20,000 प्रतिमाह सैलरी होनी चाहिए।
3.बैंक यह देखता है कि आपकी कुल EMI आपकी सैलरी का 40% से 50% से ज्यादा (Loan Interest Rate) न हो। ₹20,000 की सैलरी पर आपकी अधिकतम ईएमआई लगभग ₹8,000 से ₹10,000 तय हो सकती है।
4. लोन आसानी से मिलने और कम ब्याज दर के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 या उससे ऊपर होना चाहिए
5. यदि आपकी सैलरी ₹20,000 है और पहले से ही कोई ईएमआई या क्रेडिट कार्ड का बिल चल रहा है, तो नई लोन राशि कम हो जाएगी।
6. कम से कम 6 महीने से 1 साल तक एक ही कंपनी या काम में स्थिरता होनी चाहिए।
20 हजार सैलरी पर कितनी EMI?
₹20,000 की मासिक सैलरी पर अगर आपको 3 साल के लिए 2 लाख रुपये (2 Lakh Personal Loan EMI) का पर्सनल लोन मिला है। 3 साल (36 महीने) के लिए लेने पर आपकी मासिक EMI ब्याज दर (Personal Loan EMI Calculator) के हिसाब से लगभग ₹6,453 से ₹6,933 के बीच बनेगी
ब्याज दरों के आधार पर EMI का हिसाब
10% वार्षिक ब्याज पर लगभग ₹6,453 प्रति माह
12% वार्षिक ब्याज पर लगभग ₹6,643 प्रति माह
15% वार्षिक ब्याज पर लगभग ₹6,933 प्रति माह
यह भी पढ़ें:Bike Challan Rules: बाइक पर तीन सवारी और हेलमेट को लेकर क्या हैं नियम? जानें कितने रुपये का लगेगा जुर्माना