यह लेख ₹2000 से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ ब्लूटूथ स्पीकर्स की जानकारी देता है, जो बरसात के मौसम में आउटडोर पार्टी के लिए उपयुक्त हैं। ...और पढ़ें

₹2000 से कम में दमदार ब्लूटूथ स्पीकर
HighLights
₹2000 के बजट में बेहतरीन पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर।
IPX5/IPX7 रेटिंग के साथ बारिश में भी सुरक्षित।
दमदार साउंड आउटपुट और लंबी बैटरी लाइफ।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ब्लूटूथ स्पीकर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इन्हें आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और पार्टी इंजॉय कर सकते हैं। आपको अपने ब्लूटूथ स्पीकर को अपने फोन से कनेक्ट करना और पार्टी शुरू कर सकते हैं। अगर आप बरसात के मौसम में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और बेस्ट स्पीकर खोज रहे हैं तो हम आपके लिए 2000 रुपये के बजट में आने वाले बेस्ट स्पीकर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
boAt Stone 650R
boAt Stone 650R स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी काफी ड्यूरेबल है। यह डायमंड शेप डिजाइन और रबर कवरिंग के साथ आता है। इसमें माइक्रो USB कॉर्ड और AUX केबल का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही यह स्पीकर IPX5 रेटिंग के साथ आता है। बोट के इस स्पीकर में डुअल 5W स्टीरियो सेटअप मिलता है, जिसका टोटल आउटपुट 10W है। इसमें कंपनी ने 1,800 mAh की बैटरी दी है, जिसे लेकर उसका दावा है कि यह 7 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ऑफर करती है।
UBON SP-220 Karaoke
UBON SP-220 Karaoke स्पीकर भी आउटडोर के लिए बेस्ट स्पीकर है। इसमें कंपनी ने कैरी स्ट्रीप भी दिया है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान है। इस स्पीकर में 20W का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें एफएम रेडियो मोड भी दिया है। इस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10 घंटे का बैकअप ऑफर करती है। सबसे बेस्ट फीचर की बात करें तो काराओके मोड यानी इसके साथ मिलने वाले माइक से आप अपनी आउटडोर पार्टी या पिकनिक का मजा डबल कर सकते हैं।
Blaupunkt BT-52
Blaupunkt BT-52 ब्लूटूथ स्पीकर की बात करें तो कॉम्पैक्ट साइज होने के चलते इन्हें आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। ये स्पीकर न सिर्फ स्टायलिश हैं बल्कि ये शानदार बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। इसमे कंट्रोल के लिए दाईं ओर बटन भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। BT-52 की बात करें तो इन्हें 30 फिट दूर से अपने डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 5-वाट के दो स्पीकर मिलते हैं, जिसका आउटफुट 10 वाट है। इसके साथ ही इसमें 1,200 mAh की बैटरी दी है, जो 6 घंटे का ऑडियो बैकअप देता है।
Boltt Fire-Boltt Xplode 1500
आउटडोर पार्टी के लिए Boltt Fire-Boltt Xplode 1500 भी बेस्ट ऑप्शन है। यह IPX7 रेटिंग के साथ आता है। यानी बारिश हो या पूल साइड पार्टी बोल्ट का यह स्पीकर बेस्ट चॉइस हो सकता है। Xplode 1500 का साउंड आउटपुट 3W है। इस स्पीकर में कंपनी ने 1,200 mAh की बैटरी दी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे तक का बैकअप ऑफर करता है।
Zebronics Zeb-Vita Plus
Zebronics Zeb-Vita Plus ब्लूटूथ स्पीकर में दमदार साउंड क्वालिटी मिलती है। Zebronics के इस स्पीकर में कंपनी ने 8W के दो स्पीकर दिए हैं, जिसका टोटल आउटपुट 16W है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है। Zebronics Zeb-Vita Plus की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। इस स्पीकर में LCD डिस्प्ले भी मिलती है। इसके साथ ही दाई ओर कंट्रोल बटन मिलते हैं, जिसके साथ चार्जिंग पोर्ट, एसडी कार्ड स्लॉट, AUX और USB पोर्ट दिया गया है।