July 26, 2026

चीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल| Navbharat Live

Updated On: Jul 26, 2026 | 07:29 PM IST

विज्ञापन

सार

Customer Service Viral Video : एक फूड डिलीवरी के दौरान रेस्टोरेंट ने चीजी मोमोज उपलब्ध न होने पर ग्राहक को न सिर्फ सामान्य मोमोज भेजे, बल्कि ₹20 नकद रिफंड और एक हाथ से लिखा माफीनामा भी पार्सल में रखा।

A restaurant won hearts online by sending a handwritten apology and a ₹20 cash refund after cheesy momos went out of stock.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Restaurant Honesty : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूड डिलीवरी का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। आमतौर पर ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद लोग सिर्फ यह देखते हैं कि ऑर्डर सही आया है या नहीं, लेकिन एक ग्राहक के लिए यह अनुभव बिल्कुल अलग साबित हुआ। इंस्टाग्राम यूजर Shriya ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने चीजी मोमोज ऑर्डर किए थे।

हालांकि, ऑर्डर तैयार होने तक रेस्टोरेंट में चीजी मोमोज खत्म हो गए। इसके बाद रेस्टोरेंट ने बिना जानकारी दिए ऑर्डर बदलने के बजाय पूरी ईमानदारी दिखाई। उन्होंने सामान्य क्रंची मोमोज भेजे और साथ ही पार्सल में ₹20 नकद रिफंड भी रखा। इस छोटे से लेकिन खास कदम ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल जीत लिया।

चीजी मोमोज खत्म होने पर रेस्टोरेंट ने ₹20 कैश रिफंड

वीडियो में श्रीया ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पार्सल खोला, उन्हें उसमें एक हाथ से लिखा हुआ नोट मिला। नोट में लिखा था, “Cheesy momos were out of stock, so we sent normal crunchy ones. Rs 20 refunded inside the parcel. Thank you.” यानी चीजी मोमोज उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उनकी जगह सामान्य क्रंची मोमोज भेजे गए हैं और कीमत का ₹20 अंतर पार्सल में वापस कर दिया गया है।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “The smallest gestures leave the biggest impression.” यानी छोटे-छोटे अच्छे काम ही सबसे गहरी छाप छोड़ते हैं। लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट चाहता तो बिना बताए ऑर्डर बदल सकता था, लेकिन उसने ग्राहक को पूरी जानकारी देकर और रिफंड देकर भरोसा कायम रखा।

ये खबर भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल

वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया

यह वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में रेस्टोरेंट की जमकर तारीफ हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि ऐसे ईमानदार कारोबार को जरूर समर्थन मिलना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि यहां मुद्दा सिर्फ ₹20 का नहीं, बल्कि ग्राहक के प्रति सम्मान और पारदर्शिता का है।

कई यूजर्स ने माना कि आज के समय में जब छोटी-छोटी बातों पर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, ऐसे उदाहरण भरोसा बढ़ाने का काम करते हैं। लोगों का कहना है कि अच्छी कस्टमर सर्विस सिर्फ बड़े ऑफर्स या भारी छूट से नहीं, बल्कि ईमानदारी और छोटे-छोटे सकारात्मक व्यवहार से भी यादगार बन जाती है।

Follow Navbharatlive whatsapp