October 16, 2026

20 साल पहले काजी ने एकता कपूर के टीवी ऑफर को क्यों किया था रिजेक्ट? अब बताई वजह

20 साल पहले काजी ने एकता कपूर के टीवी ऑफर को क्यों किया था रिजेक्ट? अब बताई वजह

काजी तौकीर ने किया खुलासा

Qazi Touqeer: सिंगर काजी तौकीर इस वक्त बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं और अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं. काजी करीब 20 साल बाद स्क्रीन पर लौटे हैं. उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल जीता था और रातोंरात रॉकस्टार बन गए थे. हालांकि, काजी 20 साल तक कहां रहे, क्या किया और शो जीतने के बाद उन्हें कौन से प्रोजेक्ट ऑफर हुए इन सब का जिक्र वो शो में कर चुके हैं. हाल ही के एक एपिसोड में काजी ने बॉलीवुड और टेलीविजन से जुड़े उन मौकों के बारे में बात की, जो उन्हें अपने करियर के दौरान मिले थे.

उन्होंने बताया कि एक बार मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उन्हें अपने एक शो का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया. लेकिन काजी ने ऐसा क्यों किया था, इस सवाल का जवाब अब सिंगर ने दिया है. काजी ने ये भी बताया कि ऑफर ठुकराने के बाद मीडिया में किस तरह की खबरें छपी थीं.

एकता कपूर का शो ठुकराने की वजह

बिग बॉस में काजी ने आम्रपाली दुबे से बात करते हुए खुलासा किया कि वो इतने सालों तक लाइमलाइट से दूर क्यों रहे. सिंगर ने कहा, मैंने कभी टीवी नहीं किया. टीवी के बहुत बड़े-बड़े मौके मिले थे. मैं खुशकिस्मत था कि साल 2005 में एकता कपूर जी मेरे पास आई थीं और उन्होंने मुझे कहानी सुनाई थी. काजी ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र महज 20 साल थी. ऐसे में एकता कपूर ने जिस किरदार के बारे में उन्हें बताया था, उसे समझना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था. उन्होंने कहा, मैं सिर्फ उनकी अंगूठियां देख रहा था.

एकता जी मुझे रॉकस्टार का पूरा किरदार समझा रही थीं. यानी एकता कपूर उन्हें जिस किरदार के बारे में बता रही थीं, उस समय वह उसे ठीक से समझ नहीं पा रहे थे. काजी ने आगे बताया कि वह एकता कपूर को सीधे मना करने में हिचकिचा रहे थे. इसलिए उन्होंने अनुपमा नाम की एक महिला के जरिए अपना फैसला बताया. उन्होंने कहा, मैम, मैं पहले से ही एक फिल्म कर रहा हूं. मेरा कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है.

Qazi shared how the media damaged his career 💔 When he was in talks with Ekta Kapoor for a movie, the negative narrative around him may have cost him opportunities. Paid negative PR? 👀 Who knows, maybe Ekta ji was involved too 😜😂 Just kidding, bro! I feel you, Qazi. ❤️🩹 No matter what, youll always be a ROCKSTARRR! #QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20

— 𝐉𝐊 (@jkisback___) October 15, 2026

ऑफर ठुकराने के बाद मीडिया ने क्या लिखा?

काजी तौकीर ने बताया कि अगले दिन जब वह सुबह नाश्ता कर रहे थे, तो उन्होंने अखबार में अपने बारे में एक खबर देखी. उन्होंने कहा, मैं सुबह नाश्ते में देख रहा हूं, काजी ने एकता कपूर को धोखा दिया. काजी के पास इससे भी बड़ा ऑफर है. अखबार ऐसे ही होते हैं, मीडिया ऐसा ही है. उस समय सफाई देने के लिए हमारे पास सोशल मीडिया भी नहीं था. मेरी बदनामी हो गई.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button