September 26, 2026

इंद्र के आदेश पर बना वो शहर जहां हर साल 20 लाख भारतीय घूमने जाते हैं

इंद्र के आदेश पर बना वो शहर जहां हर साल 20 लाख भारतीय घूमने जाते हैं

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक की वो शहर है.

भारतीयों को थाइलैंड बहुत पसंद है. हर साल करीब 20 लाख भारतीय वहां पहुंचते हैं. खासतौर पर थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक. वो बैंकॉक जिसका आधिकारिक नाम इतना लम्बा है कि भारतीयों के लिए इसे याद रखना थोड़ा मुश्किल है. इसका आधिकारिक नाम “Krung Thep Mahanakhon Amon Rattanakosin Mahinthara Ayuthaya Mahadilok Phop Noppharat Ratchathani Burirom” है.

यह नाम हिंदू देवताओं से जुड़ा है. नाम बड़ा होने के कारण इसे शॉर्ट में पढ़ा जाता है और इसे Krung Thep (क्रुंग थेप) कहते हैं, जिसका मतलब है शहर या राजधानी.

इंद्र देवता के आदेश पर बना बैंकॉक

जब 1782 में राजा राम प्रथम ने बैंकॉक को थाईलैंड की राजधानी बनाया, तो उन्होंने इसे इंद्र के सम्मान में नाम दिया. थाई पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक का निर्माण देवराज इंद्र के आदेश पर देवशिल्पी विश्वकर्मा ने किया गया था. इसे प्राचीन राजधानी अयुथ्या के नाम से जाना जाता था. इस शहर के नाम के एक हिस्से यानी Krung Thep Mahanakhon का मतलब देवताओं का महान शहर है. हिंदी में इसे इंद्र का महान शहर भी कहते हैं.

Statue Of Indra Riding Airavata In Thailand

थाइलैंड में कई जगह ऐरावत हाथी पर सवार इंद्र की प्रतिमा नजर आती है.

राजा राम प्रथम की यह पसंद सिर्फ एक नाम नहीं था. यह एक संदेश था, जो यह दर्शाता है कि थाईलैंड भारतीय सभ्यता और संस्कृति का कितना सम्मान करता है. भारत-थाईलैंड के संबंध हजारों साल पुराने हैं. यह नाम उसी संबंध का जीवंत उदाहरण है.

थाईलैंड और भारतीय संस्कृति का कनेक्शन

यह समझने के लिए हमें इतिहास में लौटना होगा, जब भारतीय व्यापारी और ब्राह्मण पुजारी दक्षिण-पूर्व एशिया में जाते थे, तो वे अपनी संस्कृति, धर्म और ज्ञान से लोगों को प्रभावित करते थे. थाईलैंड जो पहले सियाम कहलाता था वहां पर भारतीय प्रभाव बहुत गहरा रहा है. थाई संस्कृति में आप हर जगह हिंदू देवताओं को देख सकते हैं.

Ram Is Connected To Thailand In Several Ways

थाइलैंड में प्रभु श्रीराम समेत हिन्दू देवी-देवताओं की प्रतिमाएं नजर आती है.

  • देवताओं की मूर्तियां: बैंकॉक के हर पार्क, मंदिर और सार्वजनिक स्थान पर आप हिंदू देवताओं की मूर्तियां पाएंगे, खासकर हनुमान, गणेश और इंद्र की.
  • धार्मिक परंपरा: थाईलैंड का राजतंत्र खुद को हिंदू परंपरा से जोड़ता है. थाई राजा को देवराज यानी देवताओं का राजा माना जाता है.
  • त्योहार: थाईलैंड में दिवाली जैसे त्योहारों का महत्व है और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान दिखता है. त्योहारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं.

Bangkok

बैंकॉक.

धार्मिक-पौराणिक कनेक्शन के अलावा थाईलैंड आज भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा विदेशी डेस्टिनेशन में से एक बन चुका है. थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) के मुताबिक 2024 में करीब 21 लाख भारतीय पर्यटक थाईलैंड घूमने पहुंचे, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 31% ज़्यादा था. 2025 में यह आंकड़ा 23-25 लाख तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है.

Thailand Trip Under 60000 Rupees Content Creator Naikita Bali Cost Breakdown

थाईलैंड ट्रिप

भारत फिलहाल मलेशिया और चीन के बाद थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटन बाज़ार है. इसकी बड़ी वजह है वीजा-फ्री एंट्री, जो नवंबर 2023 से लागू है और भारतीयों को बिना वीजा 60 दिन तक रुकने की सुविधा देती है. साथ ही सस्ती फ्लाइट्स, बीच, नाइटलाइफ, वेलनेस रिट्रीट और सांस्कृतिक समानता भी भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की ओर खींचती है.

यह भी पढ़ें:एक दो नहीं, पूरे 14 आईलैंड पर बसा है ये शहर, खूबसूरती देखते रह जाएंगे

अंकित गुप्ता

अंकित गुप्ता

नवाबों के शहर लखनऊ में जन्‍मा. डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA. लिखने की चाहत और खबरों से आगे की कहानी जानने का जुनून पत्रकारिता में लाया. 2008 में लखनऊ के पहले हिन्‍दी टेबलॉयड ‘लखनऊ लीड’ से करियर से शुरुआत की. फीचर सेक्‍शन में हाथ आजमाया. फ‍िर बाबा गोरखनाथ के नगरी गोरखपुर से दैनिक जागरण के आइनेक्‍स्‍ट से जुड़ा. शहर की खबरों और हेल्‍थ मैगजीन में रिपोर्टिंग के लिए 2013 में राजस्‍थान पत्र‍िका के जयपुर हेडऑफ‍िस से जुड़ा. यहां करीब 5 साल बिताने के बाद डिजिटल की दुनिया में नई शुरुआत के लिए 2018 में दैनिक भास्‍कर के भोपाल हेड ऑफ‍िस पहुंचा. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफ‍िक पर पकड़ बनाई. हेल्‍थ और साइंस की जटिल से जटिल खबरों को आसान शब्‍दों में समझाया. 2021 में दैनिक भास्‍कर को अलविदा कहकर TV9 ग्रुप के डिजिटल विंग से जुड़ा. फ‍िलहाल TV9 में रहते हुए बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर ‘नॉलेज’ सेक्‍शन की कमान संभाल रहा हूं. एक्‍सप्‍लेनर, डाटा और रिसर्च स्‍टोरीज पर फोकस भी है और दिलचस्‍पी भी.

Read More

google button