Nitish Kumar Reddy Statement : टीम इंडिया को अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे टी20 में जीत दिलाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Nitish Kumar Reddy Statement : टीम इंडिया को अपने धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे टी20 में जीत दिलाने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/16/nitish-kumar-reddy-statement-2026-09-16-09-29-06.jpg)
Nitish Kumar Reddy Statement Photograph: (X/BCCI)
Nitish Kumar Reddy Statement : भारत ने अफगानिस्तान को बीत मंगलवार को दूसरे टी20 मैच में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है. इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने शुरुआत के दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपना नाम कर ली है. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पास सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. भारत के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.
इस जीत के हीरो भारत के पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी रहे. नीतीश ने इस मुकाबले में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के दौरान 3 ओवर में 24 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद जब मैच प्रजेंटेशन में उनसे उनकी चोट और रिकवरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया. नीतीश ने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
नीतीश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान
नीतीश कुमार रेड्डी से जब पूछा गया कि, चोट के बाद शरीर कैसा महसूस कर रहा है? इस पर नीतीश ने कहा कि, 'यह अच्छा है. अभी मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. हमने COE में बहुत अच्छा काम किया है और शरीर अच्छी तरह से ठीक हो रहा है'.
नीतीश से जब एक्स्ट्रा पेस बढ़ाने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं हमेशा सबसे बड़ा ऑल-राउंडर बनना चाहता था और उसके लिए मुझे वह एक्स्ट्रा पेस चाहिए थी, जो मुझे मिल रही है. आपके फायदे और नुकसान होंगे और मैं बार-बार चोटिल न होने और फिट रहने पर काम कर रहा हूं'.
नीतीश से जब पूछा गया कि, पहले टी20 के बाद गेंद के साथ आपका प्रदर्शन कितना संतोषजनक था? इस पर नीतीश ने कहा कि, 'मैं कहूंगा कि यह सब अपनी क्षमता पर भरोसा करने और वापसी करने के बारे में है और मैं बस खुद पर विश्वास कर रहा था. यह एक मजेदार खेल है. एक पल में कुछ भी बदल सकता है'.
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
कैसा रहा भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 का हाल
इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए नीतीश ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए.
— BCCI (@BCCI) September 15, 2026
इस लक्ष्य का पीछा भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत के लिए इस मैच में बल्ले के साथ संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 22 बॉल में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 57 रनन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 39, ईशान किशन ने 38, श्रेयस अय्यर ने 11 और तिलक वर्मा ने 15 रनों का योगदान दिया.
ये भी पढ़ें : 'शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था...', बैक टू बैक मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जमकर हो रहा वायरल
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें