July 13, 2026

देवर ने दी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, इंस्पेक्टर पति ने की 20 लाख दहेज की मांग, पत्नी का बड़ा खुलासा

Time Updated: Monday, July 13, 2026, 16:46 [IST]

Patna Traffic Inspector Domestic Violence Case: प्यार, शादी, बेवफाई और फिर मारपीट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पटना में तैनात बिहार ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अविनाश राज रंजन की पत्नी नीतू कुमारी का कहना है कि उनके पति के जीवन में कोई दूसरी महिला है।

उन्होंने दावा किया कि उनके पति किसी महिला दरोगा के साथ रिलेशनशिप में हैं और उस से शादी करने के लिए नीतू से अलग होना चाहते हैं। नीतू ने कहा उनके ऊपर तलाक के लिए दवाब बनाया जा रहा है। नीतू का आरोप है कि पहले उन्हें 10 लाख रुपये लेकर अलग होने को कहा गया था। जब वो नहीं मानी तो उनके साथ मारपीट की गई। अब उनके पति अविनाश उनके ऊपर 20 लाख दहेज लाने का दवाब बना रहे हैं।

Patna Traffic Inspector Domestic Violence Case

उनका कहना है कि या तो पैसे दो या फिर अलग हो जाओ। इसके अलावा नीतू ने पति के भाई के ऊपर भी संगीन आरोप लगाए हैं। नीतू का कहना है कि पति के भाई ने उनकी निजी तसवीरें वायरल कर देने की धमकी दी थी। बता दें, अविनाश और नीतू ने 2022 में लव मैरिज की थी।

प्यार, शादी फिर रिश्ते में दरार, क्या है पूरा मामला?

नीतू कुमारी मूल रूप से पटना जिले के घोसवरी, तारतर गांव की रहने वाली हैं। वो 2014 में मेडिकल की तैयारी करने के लिए पटना शिफ्ट हुई थी। कोचिंग क्लासेज के दौरान उनकी मुलाकात अविनाश राज रंजन से हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई, जान पहचान बढ़ी और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 2021 में अविनाश राज रंजन की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई। तब तक इनके रिश्ते को 5 साल के लगभग हो चुके थे।

ये भी पढ़ें: करंट लगाया फिर गला दबाकर कर दी हत्या! महंगी कार और कैश के लिए पूजा को ससुरालवालों ने उतारा मौत के घाट?

6 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अगले साल, 17 अप्रैल 2022 को परिवार की सहमति से खुसरूपुर के गौरी शंकर बैकुंठनाथ मंदिर में शादी रचा ली। वर्तमान में अविनाश पटना में ट्रैफिक सार्जेंट मेजर यानी ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। नीतू का कहना है कि शादी के एक साल तक सब ठीक लेकिन उसके बाद पति ने दूरी बनाना शुरू कर दिया।

नीतू ने पति पर लगाए क्या-क्या आरोप?

नीतू का आरोप है कि उसके पति अविनाश का बिहार पुलिस की एक महिला दरोगा से अफेयर है। वो उसी से शादी करना चाहता है इसलिए उसे प्रताड़ित कर रहा है। नीतू का दावा है कि रिश्ता खत्म करने के बदले अविनाश ने पहले 10 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। बाद में अविनाश ने नीतू के सामने तलाक देने या 20 लाख रुपये दहेज लाने की शर्त रख रख रहे हैं। नीतू का कहना है कि इनकार करने पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी। नीतू का आरोप है कि उसके साथ लगातार मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। ये सब होने के बाद नीतू पति का घर छोड़कर मायके चली गई।

उनका दावा है कि हाल ही में सुलह के बहाने उनको पटना बुलाकर अविनाश के सरकारी आवास में बेरहमी से पीटा गया। उन्हें बाल पकड़ के घसीटा गया। उन्होंने किसी तरह भागकर दूसरे फ्लैट में जाकर जान बचाई। इसके बाद सचिवालय थाना पहुंचकर उन्होंने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गर्भपात का लगाया आरोप

नीतू का कहना है कि साल 2023 में वो गर्भवती हुईं थी। तब उनके पति ने उनपर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। नीतू का दावा है कि विरोध करने पर विवाद बढ़ा फिर लगातार मारपीट और मानसिक तनाव के कारण उनका मिसकैरेज हो गया। नीतू ने पति के भाई विकास रंजन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास ने उन्हें उनकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। नीतू का कहना है कि धमकियों के कारण वो मानसिक तनाव में रहने लगीं।

प्रभाव का इस्तेमाल कर नहीं होने दे रहे कार्रवाई

नीतू ने दावा किया है कि सचिवालय थाना पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। बहुत कोशिशों के बाद उनका आवेदन स्वीकार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके पुलिस को उनकी मदद नहीं करने दे रहे हैं। नीतू का कहना है कि उनके पति उनको अपनी पुलिस वर्दी और पद का रौब दिखाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि केस दर्ज होने के बावजूद पति अपनी रसूख का इस्तेमाल कर के कार्रवाई नहीं होने दे रहे और अपना प्रभाव इस्तेमाल कर के मामले को दबा रहे हैं।

पटना सचिवालय SDPO-1 अनु कुमारी ने कहा, "शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी।" बता दें, इस मामले में अब तक अविनाश राज रंजन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: तड़पा कर की गई बंटी की हत्या! पोस्टमॉर्टम में हुए कई खुलासे, किडनैपिंग के बाद जो हुआ जानकार कांप जाएगी रूह