August 17, 2026

'साथ रहने के लिए जो करना पड़े, करूंगा', 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर इनसिक्योर हैं अनुराग कश्यप?

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने और उम्र के अंतर को लेकर खुलकर बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है.

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने और उम्र के अंतर को लेकर खुलकर बात की. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है.

author-image

New Update

Anurag Kashyap (1)

Anurag Kashyap-Shubhra Shetty: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. दरअसल, वह अपने से 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को लेकर सुर्खियों में है. दोनों की उम्र में इस बड़े अंतर को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब उन्होंने इस पर खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में भी बताया कि वे उनसे शादी कब करेंगे. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

'साथ रहने के लिए जो करना पड़े, करूंगा'

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप से उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के बारे में पूछा गया कि वह क्या दोबारा शादी करने चाहते हैं. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल उनकी प्रायोरिटी इस रिलेशन को बनाए रखने की है और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुश हैं, उन्हें इसके लिए जो करना पड़े वो सब करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं उनके साथ बहुत खुश हूं और उनके साथ रहना चाहता हूं. इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं करूंगा.' उनका कहा कि लाइफ में बहुत कुछ होता है, एक बूढ़े आदमी की क्या इनसिक्योरिटी हो सकती है?

गर्लफ्रेंड को खोना नहीं चाहते अनुराग

अनुराग ने अपनी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को लेकर कहा कि वह उन्हें खोना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'हमने जो पाया है, वह हमारे पास है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं. मैं उसे खोना नहीं चाहता.' आपको बता दें कि अनुराग की गर्लफ्रेंड शुभ्रा की उम्र 33 साल है, जबकि अनुराग 53 साल के हैं. दोनों की उम्र में पूरा 20 साल का अंतर है. जिसकी वजह से अनुराग काफी सजग रहे हैं. 

उम्र बढ़ने के साथ बदला नजरिया

कपल ने इंटरव्यू के दौरान उम्र के अंतर को लेकर बात की, साथ ही ये भी बताया कि इसका उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा. उनके मुताबिक, उम्र की वजह से उनके रिश्ते में काफी परेशानियां आईं, जिससे वे दोनों सजग रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हमारे हिस्से में भी परेशानियां आईं. हमारे बीच भी ऐसे पल रहे हैं, जब हम खुद को लेकर सजग रहे हैं. इसको लेकर शुभ्रा का कहना है कि अनुराग इस बात को लेकर ज्यादा सजग रहे हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की बात मानते हुए आगे कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उनका नजरिया बदल. अनुराग ने आगे कहा, 'मैं ज्यादा सजग रहा हूं और पहले भी ज्यादा सजग था. सिर्फ इतना ही नहीं, एक समय मैं इसे दूर रखने की बहुत कोशिश कर रहा था.'

ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रगान क्वीन एलिजाबेथ को दी गई श्रद्धांजलि है', मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' को हटाने की मांग

गर्लफ्रेंड की वजह से हुए असहज?

अनुराग ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड के चेहरे से उनकी उम्र के बारे में पता नहीं चलता है, आज भी पहले जैसे ही दिखती हैं. लेकिन जब वह बड़े होते गए तो तब उन्हें असहज महसूस होने लगा. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, 'उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता नहीं चलता. वह आज भी वैसी ही दिखती हैं. वह अपनी उम्र की नहीं लगतीं. तो हुआ यह कि जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया और वह वैसी ही दिखती रहीं, तब मैं थोड़ा असहज महसूस करने लगा.'

अनुराग कर चुके हैं दो शादियां

अनुराग कश्यप दो शादियां कर चुके हैं लेकिन दोनों में से कोई भी शादी कामयाब नहीं रही. उन्होंने पहली शादी1997 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से की थी, इस शादी से उनकी बेटी आलिया कश्यप हुईं. शादी के करीब 12 साल दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद वह एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन संग रिश्ते में आए और साल 2011 में उनसे दूसरी शादी की, जो महज चार साल तक ही चल सकी. साल 2025 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए. फिलहाल अनुराग के दोनों पूर्व पत्नियों से दोस्ताना रिश्ते हैं.