September 16, 2026

चंडीगढ़ के नशामुक्ति अभियान से जुड़ीं बैडमिंटन स्टार तन्वी: 20 सितंबर को सेक्टर-17 पहुंचने की अपील, बोलीं- युवा देश की सबसे बड़ी ताकत - Chandigarh News

चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का समर्थन मिला है। उन्होंने ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजु

.

तन्वी शर्मा ने अपने संदेश में नशे के खिलाफ आवाज उठाने और इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं को ही आगे आकर नेतृत्व करना होगा।

17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में बनाई पहचान महज 17 साल की उम्र में तन्वी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने ताइपे ओपन सुपर 300 का महिला एकल खिताब जीतकर उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की चैंपियन बनीं। भारत की ओर से इससे पहले महिला एकल में साइना नेहवाल ने वर्ष 2008 में यह खिताब जीता था।

नशे के खिलाफ सामाजिक मुहिम से भी जुड़ी खेल के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही तन्वी शर्मा अब नशे के खिलाफ सामाजिक मुहिम से भी जुड़ी हैं। उनकी ओर से सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश देता है।

20 सितंबर को सेक्टर-17 में जुटेंगे युवा ‘Gen Z Against Drugs’ अभियान के तहत 20 सितंबर को शाम 5 बजे सेक्टर-17 प्लाजा चंडीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान से जुड़े आयोजकों की ओर से युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की गई है। मुहिम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

संयोजक संजीव राणा ने तन्वी के समर्थन का स्वागत किया अभियान के संयोजक संजीव राणा ने तन्वी शर्मा के समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल जगत की युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का इस मुहिम के साथ खड़ा होना युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश है। इससे बड़ी संख्या में युवा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया संदेश तन्वी शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक अपना संदेश पहुंचाया है। उन्होंने चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया और 20 सितंबर को सेक्टर-17 पहुंचने की अपील की।

“Gen Z Against Drugs — नशे को ना, जिंदगी को हां।” मुहिम से जुड़े आयोजकों का कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता के साथ-साथ उन्हें खेल, शिक्षा और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से युवाओं को इस अभियान के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है।