October 22, 2026

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, स्टार गेंदबाज मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन, खुद मांगी माफी

मेगन शूट का शुमार ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन तेज गेंदबाजों में होता है. मेगन शूट ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिए अब तक 319 विकेट चटकाए हैं. मेगन शूट पर अब दो मैचों का बैन लगाया गया है.

X

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शूट पर हुआ एक्शन. (Photo: PTI)

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शूट पर हुआ एक्शन. (Photo: PTI)

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट को दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर दो मैचों का बैन लगा दिया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बताया कि यह मामला प्रिस्क्रिप्शन दवाओं को लेकर खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन से जुड़ा है.

ऐसे में मेगन शूट को न्यूजीलैंड के खिलाफ विमेंस टी20 सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले से बाहर होना पड़ा. ये मुकाबला 22 अक्टूबर को सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में आयोजित हुआ है. इसके अलावा वह 31 अक्टूबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए महिला बिग बैश लीग (WBBL) का शुरुआती मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगी.

Experienced pacer Megan Schutt has been hit with a two-game ban from Cricket Australia. Details 👇 https://t.co/VMrXXpy5dn

— ICC (@ICC) October 22, 2026

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, यह घटना प्रतियोगिता से बाहर की अवधि में हुई थी और इसका प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से कोई संबंध नहीं था. बोर्ड ने कहा कि वह खिलाड़ी को जरूरी सहयोग देता रहेगा और क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से अपेक्षित जिम्मेदारियों के पालन पर जोर देगा.

पूरे मामले पर शूट ने क्या कहा?
मेगन शूट ने प्रतिबंध स्वीकार करते हुए माफी मांगी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा संबंधी दिशानिर्देशों की नियमित जानकारी दी जाती है और उनका पालन करना उनकी जिम्मेदारी थी. उन्होंने इन मानकों पर खरा नहीं उतर पाने के लिए खेद जताया.

सम्बंधित ख़बरें

मेगन शूट ने यह भी कहा कि इस मामले के कारण पैदा हुई चर्चा के लिए उन्हें अफसोस है. उन्होंने माना कि घटना मैदान के बाहर हुई थी और प्रदर्शन से जुड़ी नहीं थी, लेकिन इससे नियमों के पालन की उनकी जिम्मेदारी कम नहीं होती.

33 साल की मेगन शूट ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के लिए अब तक 4 टेस्ट, 114 ओडीआई और 126 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने विमेंस टेस्ट मैचों में 9 विकेट झटके. जबकि विमेंस ओडीआई और विमेंट टी20 इंटरनेशनल में शूट के नाम पर क्रमश: 158 एवं 152 विकेट दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Vaibhav Suryavanshi के चयन पर कप्तान Shreyas Iyer ने तोड़ी चुप्पी

Live TV

aaj tak epaper in hindi