दुनिया
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Jul 26, 2026, 03:19 PM IST
France Wildfires: दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, रात में चली तेज तूफानी हवाओं ने आग को और भड़का दिया।
![]()
फ्रांस में धूं-धूं कर जल रहा जंगल
Photo :
AP
France Wildfires: फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम इलाके में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। शराब के लिए दुनिया भर में मशहूर शहर बोर्दो के बेहद करीब तक आग के फैलने के बीच, केवल एक ही क्षेत्र से अब तक 2.20 लाख लोगों को निकाला जा चुका है।
तूफानी हवाओं ने भड़काई आग
गिरोंड क्षेत्र के अधिकारियों ने बोर्दो के दक्षिण-पश्चिम में स्थित पांच और इलाकों को रात में खाली कराने के आदेश जारी किए। अधिकारियों की ओर से जारी बयान के अनुसार, रात में चली तेज तूफानी हवाओं ने आग को और भड़का दिया, जिससे सप्ताह के मध्य से धधक रही यह आग विकराल होती जा रही है। गिरोंड के प्रशासनिक प्रमुख ने बोर्दो से दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने वाले एक प्रमुख राजमार्ग को भी आंशिक रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं।
कहां धधक रही आग?
बोर्दो के मेयर ने कहा, ''आग अब भी महानगरीय क्षेत्र की सीमा के करीब धधक रही है।'' उन्होंने कहा कि इस समय जहां आग धधक रही है, वह स्थान शहर से महज 15 किलोमीटर दूर है।

फ्रांस में धूं-धूं कर जल रहा जंगल
ढाई लाख से ज्यादा लोग हुए बेघर
दक्षिण में स्थित लांद क्षेत्र में भड़की दूसरी वनाग्नि के कारण भी इस सप्ताह 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन दोनों घटनाओं के कारण 2.50 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। उधर, पड़ोसी देश स्पेन में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मैड्रिड के पश्चिम में लगी वनाग्नि के कारण इस सप्ताह 70,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
![]()
अनुराग गुप्ताauthor
अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- World
End of Article