September 23, 2026

सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट: चांदी ₹4 हजार गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई, सोना ₹1,700 सस्ता हुआ

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 23 सितंबर को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 120 रुपए गिरकर 1.52 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी 156 रुपए सस्ती होकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है।

ये लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इससे पिहले कल यानी 22 सितंबर को सोने का दाम 1,201 रुपए और 21 सितंबर को 390 रुपए कम हुआ था।

वहीं चांदी की कीमत 22 सितंबर को 2,070 रुपए और 21 सितंबर को 1,916 रुपए कम हुई थी। चांदी 3 दिन में करीब 4 हजार और सोना 1,700 रुपए सस्ता हुआ है।

क्या यह गिरावट लंबी चलेगी?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है:

  • अमेरिका के केंद्रीय बैंक 'फेडरल रिजर्व' ने 3 साल में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें बढ़ाई है। इससे सोने के दाम में गिरावट है।
  • हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सपोर्ट मिल सकता है, जिससे निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से चुन सकते हैं।
  • एक्सपर्ट्स की राय है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बाजार में अभी भी कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन किसी भी बड़ी गिरावट पर खरीदारी का अवसर भी बन सकता है।

इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर है।

वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  2. आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

.

खबरें और भी हैं...

  • सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद: निफ्टी भी 118 अंक ऊपर 23,447 पर पहुंचा, बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही

    निफ्टी भी 118 अंक ऊपर 23,447 पर पहुंचा, बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • देश की अर्थव्यवस्था मजबूत, पर EMI बढ़ सकती है: RBI ब्याज दर 0.25% बढ़ा सकता है; मूडीज के बाद फिच ने बढ़ाया जीडीपी अनुमान

    RBI ब्याज दर 0.25% बढ़ा सकता है; मूडीज के बाद फिच ने बढ़ाया जीडीपी अनुमान|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में 3-दिन हड़ताल: 5-डे वर्किंग लागू न होने पर यूनियंस का फैसला; शनिवार-रविवार समेत 5 दिन सेवाएं प्रभावित रहेंगी

    5-डे वर्किंग लागू न होने पर यूनियंस का फैसला; शनिवार-रविवार समेत 5 दिन सेवाएं प्रभावित रहेंगी|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर