July 28, 2026

एक्टर विक्रांत मैसी ने बताए सफल शादी के 2 गोल्डन रूल, साल के 350 दिन करना होगा ये काम

Jul 28, 2026 06:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुसाफिर कैफे फेम एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सफल शादी के कुछ नियम बताए हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर सफल शादी और बेशुमार प्यार के लिए विक्रांत-शीतल क्या फॉर्मूला अपनाते हैं।

musafir cafe fame Vikrant Massey and sheetal thakur

हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए विक्रांत मैसी की सलाह, 350 दिन अपनाएं ये 2 आदतें

मुसाफिर कैफ में एक्टर विक्रांत मैसी ने दमदार काम किया है और चंदर के किरदार के जरिए एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। आज हम विक्रांत के करियर या फिल्मों के बारे में बात नहीं कर रहे बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करेंगे। विक्रांत ने हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शादी को सफल बनाने के लिए 2 जरूरी नियम बताए हैं। उनका कहना है कि अगर आपको शादी को सफल बनाना है और चाहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहे तो आपको 2 आदतें अपनानी होंगी।

विक्रांत की लाइफ पार्टनर हैं शीतल

एक्टर विक्रांत मैसी ने साल 2022 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी रचाई थी। एक्टर कई बार बता चुके हैं कि एक जैसे संस्कार और सोच होने की वजह से हमने एक दूसरे को चुना था। अब कपल का एक प्यारा सा बेटा भी है, जिसका नाम वरदान है। विक्रांत-शीतल इतने सालों बाद भी बिल्कुल नहीं बदले हैं और दोनों के बीच बेशुमार प्यार बना हुआ है। इसके पीछे उनके कुछ रूल्स हैं।

सफल शादी के लिए जरूरी है ये 2 नियम

विक्रांत मैसी ने इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद उन्होंने और शीतल ने कुछ फैसले लिए और कुछ नियम भी बनाए थे। उन दोनों का मानना था कि बिना रूल्स के शादी लंबी नहीं टिकेगी और कभी न कभी आपस में मतभेद हो सकता है। तो उन्होंने 2 आदतों पर ध्यान दिया और इसी से उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनी हुई है।

पहला नियम- लड़ाई के बाद भी रहना होगा नॉर्मल

  • अक्सर कपल्स के बीच ऐसा होता है कि रात में लड़ाई हुई, तो गुस्से में सो गए। फिर अगली सुबह वही गुस्सा या लड़ाई बनी रहती है। कई बार लड़ाई करीब 3-4 दिन तक चलती है, ऐसे में दोनों के मन में गुस्सा बना रहता है। विक्रांत-शीतल अगर किसी बात पर झगड़ते हैं, तब भी अगली सुबह प्यार से गुड मॉर्निंग करते हैं, हग करते हैं और फिर नॉर्मल तरीके से रहने लगते हैं। इस तरह से पुरानी बात चाहे जो भी रही हो उसका असर अगले दिन पर नहीं पड़ता। विक्रांत ने कहा कि भले ही मन में कुछ बात रह गई हो लेकिन अगले दिन नॉर्मल बिहेव करना है, फिर आराम से बैठकर हम बाद में बाद कर लेते हैं।

दूसरा नियम- 350 दिन करना होगा ये काम

  • विक्रांत ने बताया कि ये नियम शीतल ने बनाया है और उनका कहना है कि साल के करीब 365 दिनों में से 350 दिन हमें खुश और बिना लड़ाई किए रहना है। फिर जो 15 दिन बचेंगे उसमें जैसे-तैसे मैनेज कर लिया जाएगा। अगर आप साल 350 दिन खुशी से निकाल लेते हैं, तो 15 दिनों की लड़ाई या गुस्सा रिश्ते पर हावी नहीं होगा। ऐसे आपस में प्यार बना रहेगा।

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।

करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।

एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।

पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।

विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें