August 27, 2026

'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', अंकित बालियान का आखिरी वीडियो वायरल, हत्या से 2 घंटे पहले किया था पोस्ट

Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है.

Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है.

author-image

New Update

Ankit Baliyan

Ankit Baliyan Photograph: (Ankit Baliyan (Instagram))

Ankit Baliyan Last Post Viral: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अंकित बालियान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच सिंगर का एक आखिरी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.

कैसे हुई सिंगर की हत्या?

मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी 3-4 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां सिंगर को लगीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है और शुरुआती जांच में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

एक्टर का आखिरी वीडियो वायरल

अंकित बालियान के निधन (Ankit Baliyan Death) के बाद सोशल मीडिया पर उनके ढेर सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. लेकिन जिस वीडियो ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खिंचा वो था सिंगर का आखिरी पोस्ट, जो उन्होंने अपनी हत्या से करीब 2 घंटे पहले  इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था. वीडियो में अंकित  अपनी कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो हरियाणवी अंदाज में गाने गाते हैं.

ये भी पढ़ें- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही बरसीं गोलियां

अंकित ने की मर्डर की बात 

अंकित ने आखिरी वीडियो में जो हरियाणवी गाना गाया उसमें उन्होंने मर्डर का जिक्र किया. सिंगर वीडियो में हरियाणवी अंदाज में गाते हुए कहते हैं- 'रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर... जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर.' वहीं, इस वीडियो के अंत में वो 'जय रामजी की भाइयों... जय बप्पा की, जय भारत.' बोलते हैं. अब सिंगर का ये वीडियो उनके फैंस उनकी हत्या से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर ये जमकर वायरल हो रहा है.

कौन थे अंकित बालियान?

अंकित बालियान की बात करें तो वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर, गीतकार और यूट्यूबर थे. वो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले थे और अपने देसी हरियाणवी गानों की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर थे. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी. अंकित बालियान को खास पहचान उनके विवादित और चर्चित गानों से मिली. उनका गाना 'कोर्ट में गोली मारेंगे' काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा में आ गए. इसके अलावा उन्होंने कई देसी और गैंगस्टर थीम वाले गाने भी गाए थे, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा और सुना था.

यूट्यूब पर भी थे एक्टिव

सिंगिंग के अलावा अंकित यूट्यूब पर भी एक्टिव थे। वह पॉडकास्ट और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते थे. साल 2023 में एक रोड शो को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में आया था.32 साल के अंकित बालियान की 27 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उन पर करीब 18 से 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें कई गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद उनके फैंस और स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 140 करोड़ के पार पहुंची 'टॉक्सिक', यश की फिल्म ने बनाएं ये बड़े रिकॉर्ड