August 7, 2026

'आधी उम्र की लड़कियों संग रिलेशन, पत्नी से नहीं बनाए सालों से संबंध', ट्रेटर्स 2 की इस कंटेस्टेंट ने खोली एक्टर की पोल

Detective Tanya Puri: डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक एक्टर के बारे में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि वह एक्टर अपनी आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिलेशन में रहा है और उसने सालों से अपनी पत्नी से संंबंध भी नहीं बनाए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या-क्या बताया.

Detective Tanya Puri: डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक एक्टर के बारे में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि वह एक्टर अपनी आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिलेशन में रहा है और उसने सालों से अपनी पत्नी से संंबंध भी नहीं बनाए. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या-क्या बताया.

author-image

New Update

tanya puri

Photograph: (Zahra Jani/IYoutube)

Detective Tanya Puri: शोबिज की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और परफेक्ट नजर आती है, हमेशा सेलेब्स की लाइफ उनती सीधी और सरल नहीं होती है. आज के सोशल मीडिया के जमाने में कई बार स्टार की पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे खुलासे सामने आते हैं, जो फैंस को भी चौंका देते हैं. इसी बीच एक प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी (Tanya Puri) के दावे ने एक फेमस बॉलीवुड एक्टर को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शादीशुदा लाइफ में कैसे स्टार्स चीट करते हैं. हालांकि, डिटेक्टिव ने एक्टर का नाम नहीं बताया. 

प्राइवेट डिटेक्टिव ने खोली एक्टर की पोल 

डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही में जहरा जानी के पॉडकास्ट में इंडस्ट्री के एक टॉप एक्टर की पोल खोली. उन्होंने बताया, 'इंडस्ट्री का वह एक्टर लोगों की नजर में 'ग्रीन फ्लैग' और एक आइडल फैमिली मैन है. उनके मुताबिक, उनकी एक परफेक्ट इमेज है, पत्नी और बच्चे हैं और बाहर से उसकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी है.' उन्होंने बताया, 'उस एक्टर की पत्नी उनकी कंपनी में आई थीं. उन्हें लंबे टाइम से अपने पति को लेकर कुछ गबबड़ी लग रही थी. अपने पति को लेकर भी उन्हें कुछ गॉसिप सुनने को मिल रही थी और वह इसकी सच्चाई जानना चाहती थीं. जिसके बाद उनकी कंपनी ने उस एक्टर के बारे में पड़ताल कि और जिसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए.'

आधी उम्र की लड़कियों संग रिलेशन

तान्या के मुताबिक, वह जिस एक्टर की बात कर रही हैं. वह एक ऐसी फ्रेंचाइजी की फिल्म में काम करते हैं, जहां उनकी मुलाकात उनसे आधी उम्र की लड़कियों से मुलाकात हुई. उन्होंने दावा किया, 'वह एक्टर सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी खुद से आधी उम्र की लड़कियों के साथ रिलेशन में रहा और दोनों पति-पत्नी की सोच भी एक दूसरे से बहुत अलग है. तान्या ने आगे खुलासा किया. 'उस एक्टर की पत्नी ने बताया कि दोनों के बीच जीरो फिजिकल इंटीमेसी है. सालों से उन्होंने कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए. इतना ही नहीं दोनों अलग-अलग कमरों में सोते हैं.'

ये भी पढ़ें: 'मैंने दोनों पतियों को चीट करते हुए पकड़ा...', श्वेता तिवारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तान्या दिखाई देंगी ट्रेटर्स 2 में

ट्रेटर्स 2 के दूसरे सीजन को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है. जानकारी के मुताबिक, इस शो में डिटेक्टिव तान्या पुरी भी बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रही हैं. खास बात यह है कि तान्या रियल लाइफ में प्राइवेट डिटेक्टिव हैं, इसलिए शो में जब उन्हें किसी के झूठ, चाल या धोखे को पकड़ना होगा, तो उनके लिए आसानी होगी. जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा. हालांकि, पॉडकास्ट में तान्या ने जिस एक्टर के बारे में  खुलासा किया है, उसका नाम सामने नहीं आया है. इसलिए फिलहाल यह मामला एक अनाम स्टार की स्टोरी और तान्या के दावों तक ही सीमित है.

'द ट्रेटर्स 2' करण जौहर करेंगे होस्ट

आपको बता दें कि द ट्रेटर्स 2' भरोसे, चाल और धोखे पर बेस्ड शो है. जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे पर भरोसा करते हुए भी यह पता लगाना होता है कि आखिर कौन उनके बीच 'ट्रेटर' कौन है. इस शो का पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था और इस बार भी वही कर रहे हैं. यह शो Prime Video पर 13 अगस्त को रिलीज होगा. 

ये भी पढ़ें: DC X Review: लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की 'डीसी' हुई रिलीज, जानें लोगों को कैसी लगी?