August 5, 2026

इस दिन टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़ेंगे साई सुदर्शन, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए हुए पूरी तरह फिट

Sai Sudharsan : साई सुदर्शन के टीम इंडिया के साथ जुड़ने की खबर आ गई है. वो किस दिन टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में जुड़ने वाले हैं. इसको लेकर खुलासा हो गया है.

Sai Sudharsan : साई सुदर्शन के टीम इंडिया के साथ जुड़ने की खबर आ गई है. वो किस दिन टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में जुड़ने वाले हैं. इसको लेकर खुलासा हो गया है.

author-image

New Update

sai sudharsan scored 168 runs against sri lanka a Second unofficial test

साईं सुदर्शन

Sai Sudharsan : साई सुदर्शन की इंजरी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इस अपडेट के मुताबिक साई सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वो श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज में हिस्सा लेने के लिए क्लियरेंस हासिल कर चुके हैं. वो किस टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़ने वाले हैं. इसको लेकर भी खुलासा हो गया है. दरअसल, इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत से श्रीलंका के लिए 4 अगस्त यानी बीते मंगलवार को रवाना हो चुकी है.

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में मंगलवार को शाम 4 से 5 के बीच पहुंच चुकी थी. जब भारतीय टीम ने इंडिया से उड़ान भरी तो उसके साथ साई सुदर्शन नहीं थे. उन्होंने फ्लाइट में भारत के दल के साथ उड़ान नहीं भरी. वो भारत में ही रह गए थे. दरअसल, सुदर्शन को एडी में चोट लगी थी, जिससे उभरने के लिए वो बेंगलुरु स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रिहैब पूरा कर रहे थे. वो अपनी फिटनेस के क्लियरेंस का इंतजार कर रहे थे. 

— CricWorld (@cricworld777) August 4, 2026

साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो जाएंगे या फिर मैच फिन नहीं होने के चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ेगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम और बीसीसीआई की ओर से जल्दी इस बारे में आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. साई सुदर्शन की मैच फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबकि, साई सुदर्शन पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से उन्हें हरी झंडी मिल गई है. उनको पूरी तरह से मैच फिट घोषित कर दिया है. ऐसे में वो श्रीलंका में टीम इंडिया को शनिवार को ज्वाइन कर सकते हैं. वो 8 अगस्त को भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोलंबों में जुड़ सकते हैं. ऐसे में वो शनिवार को भारत से उड़ान भर श्रीलंका पहुंच जाएंगे और रविवार से अभ्यास शुरू कर देंगे.

🚨 Cricbuzz understands that Sai Sudharsan is expected to link up with the rest of the Indian Test squad in Sri Lanka on Saturday (August 8).

Sudharsan is understood to be nursing a niggle in his big toe but has resumed batting at the CoE#SLvINDpic.twitter.com/73L3QbyTOX

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 5, 2026

ऐसे में हो सकता है कि साई सुदर्शन श्रीलंका में होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच मिस कर दें. जो 7 से 9 अगस्त तक कोलंबों में खेला जाने वाला है. इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के साथ 4 स्पिन बॉलर भी गए हैं, जो कि इस दौरे पर नेट बॉलर की भूमिका में नजर आएंगे. इनमें हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, शिवांग कुमार और विप्रज निगम का नाम शामिल है. टीम इंडिया ने आज से यानी 5 अगस्त से कोलंबो में अभ्यास शुरू कर दिया है. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं गेंदबाज जमकर बॉलिंग कर रहे हैं. वहीं टीम के कप्तान समय तमाम सीनियर खिलाड़ियों ने फील्डिंग का अभ्यास भी जमकर किया है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें : कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे