Aug 01, 2026 04:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
देश की दो सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो ने बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। इस दौरान दोनों ने मिलकर कुल 12,634 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो बिक्री जुलाई, 2026
केवल
₹4,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो घरेलू मार्केट में मारुति की कारों को करीब 2 लाख लोगों ने खरीद डाला। बता दें कि इसी दौरान देश की दो सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी ऑल्टो और एस-प्रेसो ने ताबड़तोड़ कार की बिक्री की। इस दौरान दोनों ने मिलकर कुल 12,634 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 6,822 यूनिट्स था। आइए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
₹ 19.95 - 30.2 लाख
₹ 13.49 - 24.95 लाख
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10
मारुति ऑल्टो K10 लंबे समय से मिडिल-क्लास परिवारों की पहली पसंद रही है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कीलेस एंट्री जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए अब कंपनी इसमें 6-एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), एबीएस के साथ ईबीडी और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दे रही है।
ऑल्टो K10 पावरट्रेन और माइलेज
इस कार में 1.0-लीटर का 'Next-Gen K-Series' डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 66.6bhp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। बता दें कि पेट्रोल पर यह लगभग 24.39 किमी/लीटर और CNG पर 33.85 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 5.96 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो
मारुति एस-प्रेसो अपने ऊंचे 'ग्राउंड क्लीयरेंस' और मस्कुलर लुक की वजह से एक मिनी एसयूवी जैसा अहसास देती है। इसके इंटीरियर में 'सेंट्रल कंसोल' के साथ एक अनोखा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर विंडो और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम (ORVM) जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
एस-प्रेसो का पावरट्रेन और माइलेज
एस-प्रेसो में भी ऑल्टो वाला ही 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 66.6bhp पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन काफी स्मूथ है और शहर की भीड़भाड़ में चलाने के लिए एकदम परफेक्ट है। माइलेज की बात करें तो यह पेट्रोल पर लगभग 24.12 से 25.30 किमी/लीटर और CNG पर 32.73 किमी/किग्रा का जबरदस्त एवरेज देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये से होती है और टॉप मॉडल में 5.25 लाख रुपये तक जाती है।

