July 20, 2026

मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान पेड़ गिरा,2 बच्चों की मौत: 100 से ज्यादा श्रद्धालु ब्रह्मस्थान पर मौजूद थे; अचानक टूटकर गिरी 500KG की टहनी - Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान पेड़ गिरा,2 बच्चों की मौत:100 से ज्यादा श्रद्धालु ब्रह्मस्थान पर मौजूद थे; अचानक टूटकर गिरी 500KG की टहनी

मुजफ्फरपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में सोमवार को ब्रह्मस्थान पर पूजा-अर्चना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 200 साल पुराने पेड़ की एक भारी डाल टूटकर श्रद्धालुओं पर गिर गई। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्रह्मस्थान पर पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। घटना के समय मौके पर 100 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। डाल गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।

इसके बाद घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) और आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह हादसा हियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय स्थित माधोपुर गांव में हुआ।

मौके से आई कुछ तस्वीरें…

पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा।

पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा।

पेड़ के डाल को हटाते लोग।

पेड़ के डाल को हटाते लोग।

डाल को ग्रामीणों ने साइड किया।

डाल को ग्रामीणों ने साइड किया।

500 किलो की डाल के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान किशोर साह के 14 साल के बेटे सोनू और दिलीप साह की 8 साल की बेटी अनन्या के रूप में हुई है। दोनों बच्चे पूजा के दौरान पेड़ के नीचे बैठे थे।

बताया जा रहा है कि जिस डाल के टूटने से हादसा हुआ उसका वजन करीब 500 किलोग्राम था। भारी डाल के नीचे दबने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर के इस ब्रह्मस्थान में हर साल सावन से पहले ब्रह्मबाबा की पूजा होती है। हादसे वाले दिन यहां प्रसाद में लिट्‌टी और खीर बनी थी।

मुजफ्फरपुर के इस ब्रह्मस्थान में हर साल सावन से पहले ब्रह्मबाबा की पूजा होती है। हादसे वाले दिन यहां प्रसाद में लिट्‌टी और खीर बनी थी।

घायलों की लिस्ट

पिता का सिर फूटा, भाई की रीढ़ की हड्‌डी टूटी

गांव के ठाकुर जयप्रकाश ने बताया, “मैं बैंक में था। मुझे परिवार ने फोन कर के जानकारी दी की हादसा हो गया है। मेरे पिता का सिर फूटा है। भाई की रीढ़ की हड्‌डी टूटी है। 2 लोगों की मौत हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं।

यहां इस समय हर साल पूजा होती है। महाप्रसाद बन रहा था। हादसे के वक्त यहां 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी अपनी पूजा में लगे थे। अचानक से पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। कई बच्चे भी यहां खेल रहे थे।

टहनी गिरते ही बच्चे और कई लोग उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर आई। घायलों को अस्पताल भेजा गया।”

आंखों देखी- पंडित जी को खींचकर बाहर निकाला

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद पंकज सिंह ने बताया, “पूजा खत्म हो गई थी। पंडित जी प्रसाद खा रहे थे। सभी लोग कहने लगे कि पंडित जी ने खा लिया अब प्रसाद बांटा जाए। कुछ ही देर में चर्र करके आवाज आई और पेड़ की टहनी गिर गई।

2 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। एक पंडित जी की हालत गंभीर है। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फूटा। पंडित जी पेड़ के नीचे दबे थे। उन्हें खींचकर हम लोगों ने निकाला था। उनके कपड़े फट गए थे। निकालने के बाद हम उन्हें घर ले गए। सिर पर तेल रखा। पैरे धोए, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था।”

.

खबरें और भी हैं...

  • पहली बार सदन पहुंचे निशांत, विपक्ष के प्रदर्शन में फंसे: नीतीश की स्टाइल में अचानक खड़े हुए, मानसून सत्र के पहले दिन पेपरलीक पर हंगामा

    नीतीश की स्टाइल में अचानक खड़े हुए, मानसून सत्र के पहले दिन पेपरलीक पर हंगामा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: विपक्ष के प्रदर्शन में फंसे निशांत, नौकरी नहीं मिली तो गोल्ड मेडलिस्ट का सुसाइड, बारिश से डूबा रेलवे ट्रैक

    विपक्ष के प्रदर्शन में फंसे निशांत, नौकरी नहीं मिली तो गोल्ड मेडलिस्ट का सुसाइड, बारिश से डूबा रेलवे ट्रैक|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar2:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो, बिहार में CJP का प्रदर्शन: सड़कों पर माले-AISF कार्यकर्ता; बच्चे के हाथ में पोस्टर- छोटा हूं, मेरा भविष्य बड़ा है

    सड़कों पर माले-AISF कार्यकर्ता; बच्चे के हाथ में पोस्टर- छोटा हूं, मेरा भविष्य बड़ा है|किशनगंज (बिहार),Kishanganj (Bihar) - Dainik Bhaskar1:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर