देश
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Jul 20, 2026, 02:59 PM IST
संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके ने करीब दो घंटे इंतजार के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर 10 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा लिखित ज्ञापन सौंपा। CJP का दावा है कि जेपी नड्डा ने पार्टी और सरकार के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा का आश्वासन दिया है।
![]()
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने जेपी नड्डा से की बात। AI IMAGE
Sansad March: संसद मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। संगठन के प्रतिनिधि आशुतोष रांका और अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सीजेपी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, करीब दो घंटे इंतजार के बाद दोनों नेताओं की जेपी नड्डा से लगभग 10 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया है कि सरकार की ओर से सुबह बातचीत की पहल की गई थी। इसी सिलसिले में दोपहर करीब 11:52 बजे CJP की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए रवाना हो चुके हैं। सौरव दास ने कहा, "सरकार की तरफ से बातचीत का बुलावा आया था। जेपी नड्डा जी से मुलाकात के दौरान युवाओं के हित में हमारी मांगें बिल्कुल साफ और अडिग रहेंगी। देश का युवा भारी संख्या में हमारे साथ जुटा हुआ है। हम यह लड़ाई जरूर जीतेंगे!"
हिरासत में कई प्रदर्शनकारी
सीजेपी के अनुसार, जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया है कि वह पार्टी और सरकार के भीतर इस मुद्दे पर आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। संगठन का कहना है कि फिलहाल इस दिशा में प्रक्रिया जारी है। इसी बयान में सीजेपी ने यह भी दावा किया कि इस बीच बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि सीजेपी का संसद मार्च नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और बेरोजगारी व भर्ती परीक्षाओं में देरी जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मार्च के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
हिरासत में डिंपल यादव
जंतर-मंतर पर CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन
CJP के नेता अभिजीत दीपके ने दो दिन की भूख हड़ताल के बाद अपना अनशन आज यानी सोमवार 20 जुलाई को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि आज ही CJP ने संसद मार्च भी आयोजित किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article