August 23, 2026

घटिया प्रदर्शन करने में बांग्लादेश से भी आगे है पाकिस्तान, टेस्ट की 2 पारियों में सबसे कम स्कोर बनाने वाली कौन है नंबर-1 टीम?

Test Cricket : पाकिस्तान या बांग्लादेश कौन सी टीम शर्मनाक प्रदर्शन करने में नंबर-1 है. अब इस सवाल का जवाब लोग ढूंढ रहे हैं. तो आज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में आपको बताने वाले हैं.

Test Cricket : पाकिस्तान या बांग्लादेश कौन सी टीम शर्मनाक प्रदर्शन करने में नंबर-1 है. अब इस सवाल का जवाब लोग ढूंढ रहे हैं. तो आज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में आपको बताने वाले हैं.

author-image

New Update

Test Cricket

Test Cricket Photograph: (AI)

Test Cricket : पाकिस्तान और बांग्लादेश में कौन सी टीम ज्यादा घटिया प्रदर्शन करने में सबसे आगे हैं. इस सवाल का जवाब अब हर कोई जानना चाह रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम दोनों शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने के मामले में काफी आगे निकल गईं हैं. एशिया की ये दोनों टीमें आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड ऐसा बना लेती हैं, जिससे उनकी पूरी दुनिया में किरकिरी होती है. अब एक बार फिर से बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऐसा ही एक शर्मानाक रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम बना लिया है.

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. यहां पर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के साथ 2 टेस्ट मैच खेलने थे. इस सीरीज के पहले मैच को बांग्लादेश ने शानदार तरीके से जीता लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम सिर्फ ढेड़ दिन में हार गई. हार तो दूर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार मिली. बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. 

— ICC (@ICC) August 23, 2026

बांग्लादेश ने किया घटिया प्रदर्शन  

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से शुरू हुआ. ये मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 34 ओवर में मात्र 64 रनों पर ऑलराउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 210 रन बनाए. इसके बाद बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में महज 38.3 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई और एक पारी और 51 रनों से मुकाबला हार गई. 

A tough finish for the Tigers in Mackay. 💔 Australia won by an innings and 51 runs. Despite a difficult outing with the bat, the fight shown with the ball, led by Shoriful Islam’s sensational seven-wicket haul, was a bright spot. 🇧🇩🏏

Australia 🆚 Bangladesh | 2nd Test… pic.twitter.com/BMsESD8swR

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 23, 2026

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के इस घटिया प्रदर्शन के साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया. बांग्लादेश टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 100 का स्कोर भी पार नहीं करने वाली टीमों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में बांग्लादेश ने अभी-अभी एंट्री मारी है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस शर्मनाक लिस्ट में पहले से ही मौजूद हैं. 

पाकिस्तान भी कर चुका है शर्मनाक प्रदर्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम साल 2002 में ये घटिया कारनामा अपने नाम कर चुकी है. 11 अक्टूबर 2002 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मसार हो गई थी. पाकिस्तान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 100 रनों का स्कोर भी नहीं बना पाई थी. इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली पारी में 59 रनों पर ऑलआउट हुई थी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहली पारी में 310 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 53 रनों पर ढेकर कर दिया था. इस मुकाबले में पाकिस्तान को पारी और 198 रनों से हार मिली थी. 

Brooky brilliance! 🙌

Four half centurions push our lead towards 200!

Full Day Two Highlights:

— England Cricket (@englandcricket) August 20, 2026

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भी शर्मनाक रहा है. पाकिस्तान इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं. पाक टीम वहां 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने गई है. इस सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान का घटिया प्रदर्शन उसकी हार की वजह बना. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला गया. 

इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 48.1 ओवर में 171 रनों पर पहले ही दिन ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने पहले ही दिन अपनी पहली पारी शुरू कर दी. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 409 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 135 रनों पर ढेर हो गई और एक पारी व 103 रनों से मैच हार गई. 

All-round perfection secures England a comprehensive innings win over Pakistan at Headingley 🙌#WTC27 📝: https://t.co/bmrVSU3KD6pic.twitter.com/OLYhI1g224

— ICC (@ICC) August 21, 2026

ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में घटिया प्रदर्शन करने में पाकिस्तान की टीम आगे है या फिर बांग्लादेश की टीम आगे इसका जवाब ढूंढ पाना काफी मुश्किल हैं. जहां बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की. वहीं पाकिस्तान इंग्लैंड से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीए हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर और कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाएगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन उससे पहले आज हम आपको टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 100 रनों का स्कोर भी नहीं छू पाने वाली टीमों के बारे में बताने वाले हैं.

टेस्ट की 2 पारियों में सबसे कम स्कोर बनाने वाली कौन है नंबर-1 टीम?

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में नंबर-1 के साथ पर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम शामिल हैं. उसने ऐसा 2 बार किया है. दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के सामने साल 1932 में 36 और 45 रनों पर ढेर हुई थी. ये मैच ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 72 रनों से जीता था. वहीं इंग्लैंड के सामने 1889 में 47 और 43 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस मुकाबले ममें इंग्लैंड ने पारी और 202 रनों से हराया था.

तारीखटीमविपक्षी टीममैदानस्कोरपरिणाम
12 फरवरी 1932दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलियामेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड36 और 45ऑस्ट्रेलिया पारी और 72 रन से जीता
25 मार्च 1889दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडन्यूलैंड्स47 और 43इंग्लैंड पारी और 202 रन से जीता
29 मार्च 1946न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलियाबेसिन रिजर्व42 और 54ऑस्ट्रेलिया पारी और 103 रन से जीता
11 अक्टूबर 2002पाकिस्तानऑस्ट्रेलियाशारजाह क्रिकेट स्टेडियम59 और 53ऑस्ट्रेलिया पारी और 198 रन से जीता
16 जुलाई 1888इंग्लैंडऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स53 और 62ऑस्ट्रेलिया 61 रन से जीता
19 जून 1958न्यूजीलैंडइंग्लैंडलॉर्ड्स47 और 74इंग्लैंड पारी और 148 रन से जीता
13 फरवरी 1896दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडसेंट जॉर्ज्स पार्क93 और 30इंग्लैंड 288 रन से जीता
10 फरवरी 1888ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडसिडनी क्रिकेट ग्राउंड42 और 82इंग्लैंड 126 रन से जीता
1 फरवरी 1895इंग्लैंडऑस्ट्रेलियासिडनी क्रिकेट ग्राउंड65 और 72ऑस्ट्रेलिया पारी और 147 रन से जीता
17 जुलाई 1952भारतइंग्लैंडओल्ड ट्रैफर्ड58 और 82इंग्लैंड पारी और 207 रन से जीता
30 अगस्त 1888ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडओल्ड ट्रैफर्ड81 और 70इंग्लैंड पारी और 21 रन से जीता
28 नवंबर 1947भारतऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड58 और 98ऑस्ट्रेलिया पारी और 226 रन से जीता
7 अगस्त 2005जिम्बाब्वेन्यूजीलैंडहरारे स्पोर्ट्स क्लब59 और 99न्यूजीलैंड पारी और 294 रन से जीता
3 फरवरी 1984इंग्लैंडन्यूजीलैंडएएमआई स्टेडियम82 और 93न्यूजीलैंड पारी और 132 रन से जीता
22 अगस्त 1957वेस्टइंडीजइंग्लैंडकेनिंगटन ओवल89 और 86इंग्लैंड पारी और 237 रन से जीता
19 मार्च 1892दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडन्यूलैंड्स97 और 83इंग्लैंड पारी और 189 रन से जीता
12 अगस्त 1912दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडकेनिंगटन ओवल95 और 93इंग्लैंड 10 विकेट से जीता

 ये भी पढ़ें :शुभमन गिल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में कपिल देव को पीछे छोड़ मारी सहवाग और सचिन के क्लब एंट्री