October 18, 2026

कॉमेडियन हर्ष गुजराल-मधुर विरली से 19 अक्टूबर को पूछताछ करेगी महाराष्ट्र साइबर सेल, क्या है मामला?

कॉमेडियन हर्ष गुजराल-मधुर विरली से 19 अक्टूबर को पूछताछ करेगी महाराष्ट्र साइबर सेल, क्या है मामला?

मधुर विरली और हर्ष गुजराल

Harsh Gujral And Madhur Virli Summoned: अपने शो और कॉमेडी की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का नाम विवादों में आ गया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने एक कॉमेडी शो के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. इस मामले में एक महिला की शिकायत पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें समन जारी किया था. अब कल यानी 19 अक्टूबर को उन्हें साइबर सेल के सामने पेश होना है. उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी.

हर्ष गुजराल के अलावा मधुर विरली को भी समन जारी किया गया था. 19 अक्टूबर को ही उनसे भी पूछताछ होगी.महाराष्ट्र साइबर सेल को एक महिला की शिकायत मिली थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों कॉमेडियन ने अपने कॉमेडी शो के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की और दोनों कलाकारों को पूछताछ के लिए बुलाया.

साइबर सेल के सामने होने होगा पेश

इस मामले को लेकर हर्ष गुजराल और मधुर विरली दोनों को ही साइबर सेल के सामने पेश होना होगा. दोनों के खिलाफ जो शिकायत है, उसको लेकर दोनों से पूछताछ की जाएगी. देखना होगा कि पूछताछ के बाद इस मामले में क्या कुछ सामने आता है. अभी तक ये पता नहीं चला कि आखिर दोनों अपने किस शो या फिर जोक की वजह से मुसीबत में आए हैं.

हर्ष और मधुर दोनों ही कॉमेडी की दुनिया का बड़ा नाम हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. दोनों के शोज और कॉमेडी से जुड़े वीडियोज वायरल होते हैं. मधुर के यू्ट्यूब चैनल पर 8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं हर्ष गुजराल के यूट्यूब चैनल पर 2.95 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर हर्ष को 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर से टक्कर लेंगे पैन इंडिया स्टार प्रभास, दिवाली पर ला रहे फिल्म

पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखे हर्ष गुजराल

हमेशा अपनी कॉंमेडी की वजह से चर्चा में रहने वाले हर्ष गुजराल डायरेक्टर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में भी नजर आए. 1 अगस्त से 4 अक्टूबर तक ये शो चला. हर्ष पहले दिन से इस शो का हिस्सा थे, लेकिन वो इसका खिताब जीत नहीं पाए. वो टॉप-5 फाइनलिस्ट में भी शामिल नहीं थे. छठे नंबर के कंटेस्टेंट के तौर पर वो ग्रैंड फिनाले से पहले इस शो से बाहर हो गए थे.

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More

google button