Malaika Arora Harsh Mehta Relationship: मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तालक के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी, हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका. अब रूमर्स हैं कि मलाइका 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
Malaika Arora Harsh Mehta Relationship: मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तालक के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही थी, हालांकि, उनका ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका. अब रूमर्स हैं कि मलाइका 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/06/malaika-arora-2026-09-06-14-28-51.png)
Malaika Arora Harsh Mehta Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर खबरों में रहती हैं. कभी वह अपनी फिटनेस और ड्रेस की वजह से चर्चा में आती हैं तो कभी अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई दिखती हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद उनका नाम कई सालों तक एक्टर अर्जुन कपूर संग जुड़ा था. उनकी जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिलता था. लेकिन शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूट गया. अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि वह डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता (Harshad Mehta) को डेट कर रही हैं.आइए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है और उनका अर्जुन संग ब्रेकअप क्यों हुआ था.
मलाइका का अर्जुन संग रिश्ता खत्म होने से पहले उड़ने लगे थे रूमर्स
हाल ही में हिंदी रश से बातचीत में विक्की लालवानी ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने यह भी बताया कि मलाइका अर्जुन से शादी करना चाहती थीं. उन्होंने कहा, 'मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से करीब 8-10 महीने पहले से ही उनका रिश्ता टूटने के रूमर्स आ रहे थे.'
मलाइका से अर्जुन नहीं करना चाहते थे शादी
उन्होंने आगे खुलासा किया कि मलाइका और अर्जुन के बीच शादी की वजह से दरार आई थी क्योंकि मलाइका शादी करना चाहती थी लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थे. उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे सूत्रों से पता चला था कि दोनों के बीच दरार शादी को लेकर आई थी. मलाइका शादी करना चाहती थीं, लेकिन अर्जुन तैयार नहीं थे या फिर वो शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन उस वक्त मलाइका को शादी करनी थी. इसी वजह से दोनों के बीच खटास आई. मुझे लगता है कि दोनों के ब्रेकअप की यही वजह थी.'
दोनों एक दूसरे से करते थे प्यार
विक्की का कहना है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनके रिश्तें की हैप्पी एंडिंग नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा, 'दोनों काफी ज्यादा एक दूसरे के प्यार में थे. मुझे लगता है कि अर्जुन अभी भी मलाइका से प्यार करते होंगे. उनका प्यार कोई टाइमपास नहीं था, बल्कि दोनों का रिश्ता काफी सच्चा और गहरा था. लंबे समय तक दोनों साथ थे. मलाइका उस समय अर्जुन को काफी ज्यादा पसंद करती थीं. मुझे यकीन है कि वो अभी भी उन्हें पसंद करती होंगी. लेकिन कई चीजों की हैप्पी एंडिंग नहीं होती.
'मलाइका अरोड़ा 19 साल छोटे हीरा कारोबारी संग बसाएंगी घर?'
कुछ टाइम से ऐसी खबरें आ रही हैं कि मलाइका को फिर से पार्टनर मिल गया है. एक्ट्रेस हीरा कारोबारी हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. ऐसे में एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि वह अपने से 19 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ घर बसाएंगी या नहीं. दरअसल, उनकी शादी को लेकर रूमर्स इसलिए उड़ रहे हैं क्योंकि वह अरबाज से तलाक के बाद अर्जुन कपूर से शादी करना चाहती थीं.
इस पर विक्की ने कहा- 'अभी सुनने में आता है कि मलाइका बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते में हैं. लेकिन मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं. इंडस्ट्री में कहने वाले लोग कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कपल हैं.
कौन हैं हर्ष मेहता?
बता दें कि हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं और उनकी उम्र 33 साल है. हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करोड़ों में बताई जाती है. वहीं, दूसरी और मलाइका 52 साल की हैं. हर्ष उम्र में मलाइका से 19 साल छोटे हैं. दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं. लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.' आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कोई कंफर्मेशन नहीं है. इस तरह के दावे सोशल मीडिया और अलग-अलग इंटरव्यू में किए जा रहे थे.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें