Who is Sufyan Nadiadwala: सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान से मिलते नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने दोनों के बीच सिर्फ 19-20 का अंतर बताया है.
Who is Sufyan Nadiadwala: सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान से मिलते नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने दोनों के बीच सिर्फ 19-20 का अंतर बताया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/03/sufyan-nadiadwala-and-salman-khan-2026-10-03-17-17-10.png)
Who is Sufyan Nadiadwala: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के बहुत हैंडसम एक्टर कहे जाते हैं. उनके लुक की सभी तारीफ करते हैं. हालांकि, कई लोग उनकी जवानी के लुक और बॉडी को ज्यादा बेहतरीन मानते हैं. सोशल मीडिया पर भी सलमान के पुराने फिल्म के सीन्स वायरल होते रहते हैं. जिसमें लोग उनके स्टाइल,फैशन और मासूमियत की तारीफ करते नजर आते हैं. हाल ही में सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान से मिलते नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने दोनों के बीच सिर्फ 19-20 का अंतर बताया है. आइए जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफियान कौन हैं और क्या करते हैं.
साजिद नाडियाडवाला के बेटे की सलमान से हुई तुलना
साजिद नाडियाडवाला एक्टर सलमान खान के लंबे समय से जिगरी दोस्त हैं. बीतों दिनों सलमान 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, जहां साजिद भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे. बता दें कि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस आफिया सैयद साजिद नाडियाडवाला की भांजी हैं. आफिया ने इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस अपना डेब्यू किया है. इसलिए साजिद अपनी भांजी आफिया सैयद और एक्टर वीर पहाड़िया को सपोर्ट करने के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. इसी इवेंट सलमान भी नजर आए थे. वहीं, सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला के छोटे बेटे सूफियान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सूफियान को देख फैंस को सलमान खान का 90 के दशक वाला लुक याद आ गया है.
फैंस बोल- बस 19-20 का अंतर
साजिद के बेटे सूफियान नाडियावाला इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने लुक की वजह से छाए हुए हैं. लोगों को उनकी पर्सनैलिटी, हेयर स्टाइल और लुक सब कुछ पसंद आ रहा है. उनके वीडियो वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग से वायरल हो रहे हैं. उनका अंदाज और लुक देखकर फैंस को सलमान खान का जवानी का लुक याद आ गया. कई लोगों को कहना है कि दोनों में सिर्फ 19-20 का ही अंतर हैं. सूफियान 90 के दशक के सलमान खान की तरह लग रहे हैं. कई लोग सूफियान की तुलना सलमान खान से करते हुए लिख रहे हैं कि सलमान अपनी जवानी में एकदम ऐसे ही हैंडसम थे. वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं उनकी शक्ल सलमान से हूबहू नहीं लग हो लेकिन स्वैग बिल्कुल सलमान जैसा ही है.
सलमान खान ने सूफियान को लगाया गले
इस इवेंट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया. जिसमें सूफियान और सलमान का एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने पल देखने को मिला. जिसमें सलमान खान बड़े ही प्यार और गर्मजोशी से सूफियान को गले लगाते नज़र आए. इतना ही नहीं इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग और मस्ती भरा अंदाज़ साफ दिखाई दिया. जहां सलमान मजाकिया अंदाज में सूफियान की गर्दन पकड़कर उन्हें हिलाते हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं. इस वीडियो के बाद फैंस सूफियान को सलमान खान का 'कार्बन कॉपी' और 'यंगर वर्जन' बता रहे हैं. आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब सूफियान और सलमान खान के लुक की तुलना की जा रही हो. सूफियान इसी साल अप्रैल में भी इसी वजह से चर्चा में आए थे.
कौन हैं सूफियान नाडियाडवाला
सूफियान नाडियाडवाला बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मालिक साजिद नाडियाडवाला और वर्दा खान नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं. वह इंडियन सिनेमा की खास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. जिसने इंडस्ट्री को 'किक', 'हाउसफुल' और 'जुड़वा' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. साल 2008 में मुंबई में जन्में सूफियान अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं. लेकिन वह कभी कभार पब्लिक इवेंट और अपनी फैमिली के साथ नजर आ जाते हैं. वहीं, उनके बड़े भाई सुभान नाडियाडवाला जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि सूफियान का अभी फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है.
ये भी पढ़ें: 'मेरा मजाक उड़ाया...', Sanjay Dutt ने जेल में बिताए दिनों को किया याद, बताया कैसा था लोगों का बर्ताव?
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें