August 4, 2026

समंदर के किनारे बसा है विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर का ड्रीम होम, 180° अरब सागर का नजारा मोह लेगा दिल

celebrities Stylish home:सेलिब्रिटीज के घर का नजारा हो या फिर इंटीरियर हमेशा से ही खास होते है। ऐसे ही यदि बाॅलीवुडअभिनेता विक्रांत मैसी के बारे में बात की जाए उन्होंने अरब सागर के किनारे अपना आशियाना बना रखा है। जहां वह अपनी और बेटे के साथ सुकून और खुबसूरती का आनंद उठा रहे है। इस धर की खासियत यह है कि 180 डिग्री तक फैला अरब सागर का मनोरम दृश्य जो घर को किसी लग्जरी बीच हाउस जैसा एहसास देता है। साथ ही शहर की भागदौड़ से दूर यह घर आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुंदरता का शानदार मेल है। 12 फेल की जबरदस्त सफलता के बाद अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर के साथ मुंबई में समुद्र किनारे बसे इस खूबसूरत घर में रहते हैं। 

बालकनी से 180° अरब सागर का मनमोहक नजारा दिखता है 

article-l-2023410623484285722000

Bollywood celebrity:इस घर की खासियत यह है कि इसकी बालकनी बेहद बड़ी है जहां से अरब सागर का 180 डिग्री पैनोरमिक व्यू दिखाई देता है। सुबह की सुनहरी धूप, शाम का खूबसूरत सूर्यास्त और समुद्र की ठंडी हवाएं इस जगह को बेहद खास बना देती हैं। साथ ही कांच की रेलिंग,हरे भरे गमले और आरामदायक आयरन चेयर्स जो बैठकर बेहद सुकून मिलता है। ऐसे में विक्रांत मैसी कई बार बता चुके है कि उन्हे यहां बैठना बेहद पसंद है। 

बोहो इंटीरियर देता है घर को खास पहचान

घर को उन्होनें बोहो इंटीरियर से सजाया हुआ है इस इंटीरियर में सादगी और खुबसूरती का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। इसमे कलर्स में बेज,सफेेद और मिटटी जैसे रंगो का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ड्ाइंग रूम में रस्टिक एलिमेंट्स और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। आरामदायक फर्नीचर, हस्तनिर्मित सजावटी सामान और गर्मजोशी से भरपूर माहौल इस जगह को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए परफेक्ट बनाते हैं। घर के अलग अलग हिस्सों में इंडोर प्लांट लगे हुए है। ये सभी तत्व मिलकर घर को गर्मजोशी, आराम और प्राकृतिक खूबसूरती से भर देते हैं।

रोशनी से भरपूर खुला लिविंग एरिया

घर में चारों ओर से पर्याप्त रोशनी घर को और भी जीवंत बना देती है। जिसके लिए घर में बड़े बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां है जिससे भरपूर मात्रा में प्राकृतिक रोशनी आती रहे। साथ ही खुला और हवादार लिविंग एरिया समुद्र के नजारों को घर के अंदर तक ले आता है। जिससे पूरा घर शांत और विशाल नजर आता है। 

डाइनिंग एरिया को भी खास बनाया गया है 

घर का डाइनिंग एरिया जहां परिवार साथ बैठकर लंच या डिनर करते है यह एरिया काफी खास होता है ऐसे में उनके घर का ये एरिया भी खास नजर आता है। है। यहां चॉकलेट ब्राउन रंग की लकड़ी की डाइनिंग टेबल के साथ न्यूड-टोन कुर्सियां रखी गई हैं। ऊपर लगे मेटल पेंडेंट लाइट्स पूरे स्पेस को गर्मजोशी और शानदार लुक देते हैं। यह कपल के पसंदीदा कोनों में से एक है।

माध आइलैंड में है सपनों का आशियाना

उनका ये घर माघ आईलैंड में है अरब सागर के पास स्थित है। साथ ही शहर की भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर यह घर सुकून का एहसास कराता है, जबकि मुंबई की सभी सुविधाएं भी यहां से आसानी से उपलब्ध हैं। साल 2021 में गृह प्रवेश पूजा के दौरान विक्रांत और शीतल ने पहली बार अपने घर की झलक फैंस के साथ साझा की थी।

सेल्फी कॉर्नर और वर्कआउट रूम भी है खास

बालकनी और डाइनिंग एरिया के अलावा घर में एक खास सेल्फी कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां विक्रांत और शीतल अक्सर सोशल मीडिया के लिए मिरर सेल्फी क्लिक करते हैं। इसके अलावा फिटनेस का ध्यान रखने के लिए घर में एक अलग वर्कआउट रूम भी मौजूद है, जिससे दोनों अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच भी स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखते हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था

मेरी बालकनी मेरा सबसे पसंदीदा स्थान है। मेरे सामने पूरा समुद्र दिखाई देता है। यहां से 180 डिग्री तक फैला समुद्र का दृश्य नजर आता है, जहां मैं हर दिन प्रकृति की खूबसूरती को निहारता हूं। फिलहाल कला की असली खूबसूरती को महसूस करने के लिए मेरी बालकनी से बेहतर जगह कोई नहीं है। हाल ही में वह मुसाफिर कैफे में दिखाई दिए, जो एक नेटफ्लिक्स रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें उनके साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी नजर आई हैं। इस फिल्म का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

FAQ

Q.

. विक्रांत मैसी का घर कहां स्थित है?

A.

विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर का घर मुंबई के शांत और खूबसूरत माध आइलैंड में स्थित है।

Q.

विक्रांत मैसी के घर की सबसे बड़ी खासियत क्या है?

A.

उनके घर की सबसे बड़ी खासियत 180 डिग्री तक फैला अरब सागर का शानदार पैनोरमिक व्यू और सी-फेसिंग खूबसूरत बालकनी है।

Q.

विक्रांत मैसी के घर का इंटीरियर किस थीम पर आधारित है?

A.

घर का इंटीरियर बोहो (Bohemian) थीम पर आधारित है, जिसमें अर्थी टोन, लकड़ी का फर्नीचर, हैंडक्राफ्टेड डेकोर और इंडोर प्लांट्स का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है।

Q.

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर इस घर में कब शिफ्ट हुए थे?

A.

दोनों साल 2020 में अपने इस ड्रीम होम में शिफ्ट हुए थे। साल 2021 में उन्होंने गृह प्रवेश की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

Q.

विक्रांत मैसी के घर में कौन-कौन से खास स्पेस हैं?

A.

घर में सी-व्यू बालकनी, बोहो थीम वाला ड्रॉइंग रूम, स्टाइलिश डाइनिंग एरिया, सेल्फी कॉर्नर और एक अलग वर्कआउट रूम भी है।

Q.

विक्रांत मैसी हाल ही में किस फिल्म या सीरीज में नजर आए हैं?

A.

12वीं फेल' की सफलता के बाद विक्रांत मैसी हाल ही में 'मुसाफिर कैफे' में नजर आए। इसके अलावा वे अन्य फिल्मों और आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।