- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna Police Recruitment Protest | Students Demand Education Minister Resignation
पटना12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पटना में TRE-4, लाइब्रेरियन, AEDO, BSSC, BPSC और बिहार पुलिस भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों की महाबैठक गुरुवार को कृष्णा घाट पर हुई।
छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भर्ती प्रक्रिया और लंबित विज्ञापनों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक खत्म होने के बाद छात्रों ने 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया। वहां पर 5 दिनों के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो शिक्षा मंत्री के आवास और विधानसभा का घेराव होगा।
TRE-4 के विज्ञापन को लेकर छात्रों में नाराजगी
छात्रों की प्रमुख मांगों में TRE-4 का विज्ञापन जारी करना शामिल है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों को नई भर्ती का इंतजार है।
TRE-4 के विज्ञापन में हो रही देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। छात्रों ने जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

बैठक में छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग
बैठक में छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। छात्रों का कहना है कि शिक्षा और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।
18 अगस्त से आमरण अनशन का ऐलान
बैठक के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा, 18 अगस्त से पटना में छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन में TRE-4 के अलावा लाइब्रेरियन, AEDO, BSSC, BPSC, दारोगा, सिपाही और सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गई है।
दिल्ली और झारखंड के बाद पटना में प्रदर्शन की तैयारी
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा, छात्रों ने सरकार से मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 18 अगस्त से प्रस्तावित आमरण अनशन को बड़े आंदोलन में बदला जाएगा।
.
खबरें और भी हैं...
घोसवरी में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई: समयागढ़ से रामफल मंडल चौक तक राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली गई रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

- कॉपी लिंक
शेयर
पटना में तेज बारिश, 7 जिलों में रेड अलर्ट: छपरा में जलजमाव, कई शहरों में छाए बादल; अगले 24 घंटे में हैवी रेन की चेतावनी
0:43- कॉपी लिंक
शेयर
बिहटा में मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस ने 6.5 ग्राम स्मैक, 144 ग्राम चरस और 1330 रुपए नकद बरामद किया
1:08- कॉपी लिंक
शेयर
बिहटा में सामूहिक अनशन सत्याग्रह: भूमिहीनों को जमीन और अन्य मांगों को लेकर लेकर अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा ने किया प्रदर्शन

- कॉपी लिंक
शेयर