August 14, 2026

18 अगस्त को लॉन्च होगी Skoda Slavia Facelift, नए डिजाइन से बढ़ेगा सेडान का जलवा

18 अगस्त को लॉन्च होगी Skoda Slavia Facelift, नए डिजाइन से बढ़ेगा सेडान का जलवा

Skoda Slavia Facelift की लॉन्च डेट फाइनल, 18 अगस्त को नए लुक में होगी पेश

Skoda ने अपनी लंबे समय से इंतजार की जा रही Slavia Facelift की लॉन्च से पहले पहली झलक दिखा दी है. कंपनी इसे 18 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. यह एक मिड-लाइफ अपडेट है, इसलिए कार में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, डिजाइन में कुछ बदलाव, नए फीचर्स और 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को अपग्रेड किया जा सकता है.

अब तक सामने आई स्पाई तस्वीरों के बेस्ड पर नई Slavia में अपडेटेड हेडलैंप, बदले हुए फॉग लैंप हाउसिंग और नए डिजाइन के बंपर देखने को मिल सकते हैं.इसके अलावा कार में नई ग्रिल भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें लाइटिंग एलिमेंट्स इंटीग्रेट किए जा सकते हैं. इसका डिजाइन Kushaq से मिलता-जुलता हो सकता है. अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद है.

Skoda Slavia Facelift: अंदर क्या बदलेगा?

केबिन की बात करें तो Skoda डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा ही रख सकती है. हालांकि, फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है.यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन देगी या नहीं. यह फीचर इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Kushaq Facelift में पेश किया गया था.

नई Slavia में मौजूदा फीचर्स में से कई को बरकरार रखा जा सकता है. इनमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं.

इंजन में क्या होगा बदलाव?

इंजन के मामले में नई Slavia में मौजूदा इंजन लाइनअप को ही जारी रखने की उम्मीद है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115hp की पावर देता है. वहीं, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 150hp की पावर जनरेट करता है.

1.0 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जारी रह सकता है. हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है. Skoda मौजूदा 6-स्पीड AQ250 ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड AQ300 ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है.

यह 8-स्पीड यूनिट हाल ही में अपडेटेड Kushaq में पेश की गई थी और अब इसके Slavia में आने की उम्मीद है. दूसरी ओर, ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रह सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

फिलहाल Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 18.19 लाख रुपये के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च के बाद कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लॉन्च के बाद Skoda Slavia का मुकाबला Hyundai Verna, Honda City और Volkswagen Virtus जैसी सेडान से जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें- 5 सितंबर को लॉन्च होगी Maruti Baleno Facelift, नए डिजाइन के साथ मचाएगी धमाल

₹10 हजार में शुरू हुई नई Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, पसंद नहीं आई बाइक तो पूरा पैसा वापस

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button