October 13, 2026

'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत

किंग कोहली ने 37 साल की उम्र में नई शुरुआत करके वाकई फैंस को चौंका दिया है. भारतीय खिलाड़ी ने ऐसी जगह डेब्यू किया है, जहां ज्यादातर आम आदमी पहले से ही मौजूद हैं.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 13 Oct 2026 05:03 PM (IST)

Preferred Sources

Virat Kohli LinkedIn Debut At age of 37 share his vision bio says pitch has been my home for 18 years '18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस

Virat Kohli

Source : Instagram/Virat Kohli

विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में नई शुरुआत की है. उन्होंने ऐसी जगह कदम रखा है, जहां ज्यादातर आम आदमी पहले से ही मौजूद हैं. कोहली ने LinkedIn ज्वाइन किया है. क्रिकेटर के साथ-साथ कोहली बड़े बिजनेसमैन भी हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए किंग कोहली ने लिंक्डइन पर डेब्यू किया है. उनके प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

कोहली फिलहाल स्पोर्ट्सवियर ब्रांड 'एगिलिटास' (Agilitas) में इन्वेस्टर और 'one8world' के को-फाउंडर हैं. इससे पहले भी वह तमाम ब्रांड्स से जुड़े हैं. बायो में भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेट से शुरुआत करते हुए लिखा कि क्रिकेट पिच 18 सालों से उनका घर रहा है. इन 22 यार्ड ने सिर्फ मेरे खेल को आकार नहीं दिया है, बल्कि वो इंसान बनाया जो आज मैं हूं और इसके लिए मैं खेल का उससे ज्यादा कर्जदार हूं जितना मैं वापस दे सकता हूं.

पहली पोस्ट से ही साफ कर दिए इरादे 

कोहली ने पहली पोस्ट के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं. उन्होंने लिखा, "मैं हमेशा से एक ऐसे भारत की कल्पना करता रहा हूं जहां हर खेल को पसंद किया जाता हो, सराहा जाता हो और खेला जाता हो. आज यह सपना पहले से कहीं अधिक साकार होता नजर आ रहा है. नई पीढ़ी यह साबित कर रही है कि भारत वर्ल्ड क्लास एथलीट तैयार कर सकता है और वर्ल्ड लेवल पर ब्रांड स्थापित कर सकता है. हमारा टारगेट भारत से एक संपूर्ण खेल मंच का तैयरा करना है, जिसमें उत्पादन, उपभोक्ता ब्रांड और खेल वितरण शामिल हों. हमारा मानना ​​है कि भारत वर्ल्ड खेल के फ्यूचर को शेप करने में योगदान दे सकता है, न कि केवल उसमें भाग ले सकता है."

कोहली ने आगे लिखा, "इसीलिए मैं एक इन्वेस्टर के तौर पर और one8world के को-फाउंडर और को-क्रिएटर के तौर पर Agilitas से जुड़ा हूं. one8 उस सोच पर बना है जिसे मैंने अपने पूरे करियर में अपनाया है. तरक्की तब होती है जब आप सीमाओं को पार करते हैं, स्टैंडर्ड्स को ऊंचा उठाते हैं और कुछ अलग करने की हिम्मत दिखाते हैं."

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

Published at : 13 Oct 2026 05:03 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola