August 22, 2026

कैसी पिच है भाई! पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, कैमरून ग्रीन ने फिर बचाई ऑस्ट्रेलिया की इज्जत, बांग्लादेश की हालत खराब

AUS VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मैकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पहली पारी सिमट गई है. पहले ही दिन दोनों टीमों की एक-एक पारी सिमट गई और 20 विकेट गिर गए हैं.

AUS VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मैकी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की पहली पारी सिमट गई है. पहले ही दिन दोनों टीमों की एक-एक पारी सिमट गई और 20 विकेट गिर गए हैं.

author-image

New Update

aus vs ban

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश Photograph: (AFP)

AUS VS BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैकी में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की पहली पारी 64 के स्कोर पर सिमट गई. तो वहीं, कंगारुओं की हालत भी खराब दिखी, जहां एक बार फिर कैमरून ग्रीन ने अपनी टीम की इज्जत बचाने का काम किया. नतीजन, पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 165 रन बना लिए और बढ़त हासिल कर ली.

कैमरून ग्रीन ने बचाई ऑस्ट्रेलिया की इज्जत

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कैमरून ग्रीन ने अपनी टीम की इज्जत बचाई है. मैकी टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया के एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते जा रहे थे, तब कैमरून ग्रीन ने दम दिखाया और वह क्रीज पर डट गए. नंबर- 5 पर बल्लेबाजी करने आए ग्रीन ने 81 गेंद पर 51 रन की पारी खेलकर नाबाद बने हुए हैं. उन्होंने 8 चौके लगाए. अब दूसरे दिन ग्रीन अपनी पारी को बड़ा बनाना चाहेंगे.

Day 1 comes to a close in Mackay. 🇧🇩🏏

A day of fight and resilience from the Tigers, highlighted by Shoriful Islam’s sensational six-wicket haul. Australia finish the day with a 101-run lead.

The battle continues tomorrow. 💪🔥

Australia 🆚 Bangladesh | 2nd Test#Bangladeshpic.twitter.com/eglIeqZici

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 22, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने 165-8 का स्कोर

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. अब तक महज 3 बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच सके. कैमरून ग्रीन 51 रन पर नाबाद है. ट्रेविस हेड 22 और स्टीव स्मिथ 42 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा बाकी खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही अपना विकेट गंवा बैठे.

मैट रॉनो 8, मार्नस लाबुशेन 4, एलेक्स कैरी 5 रन बनाकर आउट हुए. बी वेस्टर और कप्तान पैट कमिंस शून्य पर ही आउट हो गए. नाथन लियॉन 10 रन पर नाबाद बने हुए हैं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खत्म होने तक 40 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बोर्ड पर लगाए.

शोरफुल इस्लाम ने झटके 6 विकेट

— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 22, 2026

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम ने कमाल की गेंदबाजी की और 6 विकेट झटक लिए. इस्लाम ने 11 ओवर फेंके, जिसमें 6 विकेट झटके. तस्किन अहमद और मेहंदी हसन मिर्ज 1-1 विकेट झटके. इस सीरीज के पहले मैच में भी बांग्लादेश की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली थी, जिसमें हसन महमूद ने फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

64 पर सिमटी थी बांग्लादेश की पहली पारी

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज शून्य के खाते पर ही ऑलआउट हो गई. सैडमैन इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, कप्तान नजमुल हुसैन संतो और लिटन दास बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए.

वहीं, मोमिनुल हक 9 रन पर आउट हो गए. वहीं, मेहंदी हसन मिर्ज 11, हसन महमूद 10, तस्किन अहमद 1 और शोरिफुल इस्लाम 14 रन पर आउट हो गए. इस तरह बांग्लादेश की टीम महज 34 ओवर में ही सिमट गई और उनका स्कोर सिर्फ 64 रन ही रहा. बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके. स्टार्क ने महज 10 ओवर फेंके, जिसमें सिर्फ 12 रन खर्च करके 6 विकेट चटका लिए. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए गुडन्यूज! बांग्लादेश हारी तो WTC फाइनल की राह भारत के लिए हो जाएगी आसान, समझिए समीकरण