July 24, 2026

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की बादशाह बनी ये कार! 18 साल में 15 लाख ग्राहकों का जीता भरोसा

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की बादशाह बनी ये कार! 18 साल में 15 लाख ग्राहकों का जीता भरोसा

18 साल में 15 लाख ग्राहकों का भरोसा, ₹5.99 लाख वाली इस कार का जलवा बरकरार

Hyundai की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 ने भारतीय बाजार में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि i20 की कुल बिक्री देश में 15 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. साल 2008 में लॉन्च होने के बाद से यह कार अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, बेहतर क्वालिटी और सुरक्षा सुविधाओं की वजह से ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है.

Hyundai i20 की कीमत

मौजूदा समय में Hyundai i20 की कीमत 6 लाख रुपये से 10.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. वहीं इसका स्पोर्टी वर्जन i20 N Line ज्यादा परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए आती है, जिसकी कीमत 9.27 लाख रुपये से 11.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Hyundai i20 इंजन

इंजन और पावरट्रेन की बात करें तो Hyundai i20 में 1.2-लीटर चार सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 83 bhp की पावर जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में पेश किया जाता है. वहीं, i20 N Line में ज्यादा दमदार 1.0-लीटर Turbo GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) दोनों ऑप्शन के साथ आती है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव इसे रेगुलर i20 से अलग बनाता है.

इस उपलब्धि पर Hyundai Motor India के नेशनल सेल्स हेड सुनील मूलचंदानी ने कहा कि i20 कंपनी के सबसे खास प्रोडक्ट्स में से एक रही है. उन्होंने बताया कि 15 लाख बिक्री का आंकड़ा ग्राहकों के भरोसे और ब्रांड के प्रति उनकी पसंद को दिखाता है.

नई जनरेशन Hyundai i20 पर भी नजर

ग्लोबल मार्केट में Hyundai ने i20 की नई जनरेशन को पेश कर दिया है. हालांकि भारत में इसे लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. नई i20 को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें डिजाइन के साथ फीचर्स में भी बड़े बदलाव किए गए हैं.ग्लोबल मॉडल में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, OTA अपडेट, वायरलेस चार्जिंग और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai i20 फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें Hyundai SmartSense ADAS तकनीक भी दी गई है, जिसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा छह एयरबैग, रियर कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- 85 साल पूरे होने पर Jeep का खास तोहफा, Meridian का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स से लैस

Honda का बड़ा धमाका! एक साथ पेश किए 10 नए टू-व्हीलर्स, जानिए किस मॉडल में क्या है खास

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button