October 12, 2026

1731 पूर्व KYP केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग: पटना में नियोजन भवन के सामने 200 संचालकों का धरना, पुलिस ने खदेड़ा - Patna News

पटना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में पूर्व संचालित 1731 कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्रों को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में केंद्र संचालकों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया।

बिहार कौशल विकास मिशन के KYP केंद्र संचालक बड़ी संख्या में नियोजन भवन के गेट के पास जुटे हैं। प्रदर्शन में 200 से अधिक संचालक शामिल हैं।

फिलहाल प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नियोजन भवन के गेट के पास जुटे, जिन्हें पुिस बल ने खदेड़ दिया है।

प्रदर्शन की कुछ तस्वीर

पटना में केंद्र संचालक नियोजन भवन के गेट के पास जुटे।

पटना में केंद्र संचालक नियोजन भवन के गेट के पास जुटे।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की।

पुलिस ने समझाइश के बाद नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

पुलिस ने समझाइश के बाद नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

871 केंद्रों के लिए ही जारी हुई अधिसूचना

केंद्र संचालकों का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई वार्ता के दौरान सभी पुराने KYP केंद्रों को चालू रखने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद बाद में केवल 871 केंद्रों पर KYP डिजिटल मित्र कार्यक्रम शुरू करने को लेकर अधिसूचना जारी की गई। इससे बड़ी संख्या में पुराने केंद्र संचालकों के सामने रोजगार और संचालन को लेकर संकट पैदा हो गया है।

पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था बहाल करने की मांग

प्रदर्शनकारी संचालक पुरानी प्रशिक्षण व्यवस्था को बहाल करने के साथ सभी 1731 पूर्व संचालित केंद्रों को दोबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि पहले की तरह केंद्रों की इंटेक क्षमता भी बहाल की जाए, ताकि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

संचालकों ने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पुराने केंद्रों को संचालित करने की मांग की है।

युवाओं के प्रशिक्षण पर भी असर का दावा

केंद्र संचालकों का कहना है कि पुराने केंद्रों के बंद रहने से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने विभाग से जल्द निर्णय लेकर सभी पूर्व संचालित केंद्रों को शुरू करने और प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

विभाग की ओर से इन मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर केंद्र संचालकों की नजर है।

.

खबरें और भी हैं...

  • क्या नीतीश के बाद ललन सिंह कमजोर हुए, 5 कारण: MLC चुनाव में नहीं चली, नीतीश संवाद से दूर, कैसी है JDU में वर्चस्व की लड़ाई

    MLC चुनाव में नहीं चली, नीतीश संवाद से दूर, कैसी है JDU में वर्चस्व की लड़ाई|बिहार,Bihar - Dainik Bhaskar1:50
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • LIVE

    शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा: पटना के पटन देवी मंदिर में विशेष आरती; बांका में बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

    पटना के पटन देवी मंदिर में विशेष आरती; बांका में बैंड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नवरात्र- अगमकुआं शीतला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़: दर्शन और कुएं के जल से दूर होती हैं बीमारियां, जानें 2500 साल पुराना इतिहास

    दर्शन और कुएं के जल से दूर होती हैं बीमारियां, जानें 2500 साल पुराना इतिहास|फुलवारीशरीफ,phulwari sharif - Dainik Bhaskar1:22
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- युवक-युवती मौत केस में लड़के की पहचान नहीं हुई: पुलिस CDR खंगाल रही; बैंक डिटेल्स निकालेगी, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिली थी लाश

    0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर