August 17, 2026

17 August, 2026 Stock Market Highlights: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, आईटी कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट - India TV Hindi

17 August, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। देश की प्रमुख आईटी कंपनियों टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा के शेयर आज एक बार फिर बड़े नुकसान के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स और निफ्टी ने किस लेवल पर बंद किया कारोबार

हफ्ते के पहले दिन, बीएसई सेंसेक्स 281.09 अंकों (0.36 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,728.16 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 78.35 अंकों यानी 0.32 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,287.65 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बाजार टूटकर लाल निशान में ही खुला था।

सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 31 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और श्रीराम फाइनेंस का शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

इन्फोसिस के शेयरों में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.66 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

एक्सिस बैंक, रिलायंस समेत इन स्टॉक्स ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज एक्सिस बैंक के शेयरों ने 1.03 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.80 प्रतिशत, बीईएल 0.49 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.36 प्रतिशत, एलएंडटी 0.33 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार बंद किया।

गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, आज एचसीएल टेक के शेयर 2.53 प्रतिशत, सन फार्मा 2.20 प्रतिशत, टीसीएस 1.87 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.77 प्रतिशत, आईटीसी 1.57 प्रतिशत, ट्रेंट 1.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.20 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.15 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.13 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.13 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.03 प्रतिशत, इंडिगो 0.66 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.61 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.55 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.47 प्रतिशत, एसबीआई 0.37 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.34 प्रतिशत, टाइटन 0.18 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.17 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.06 प्रतिशत, एटरनल 0.05 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार के नए नियम पर SEBI का बड़ा फैसला, Closing Auction Session को लेकर चेयरमैन ने साफ कर दिया पूरा प्लान

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।