October 24, 2026

हरियाणा का मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार: गुरुग्राम में इन्फ्लुएंसर एलविश यादव के घर फायरिंग करवाई, 17 साल की उम्र में क्रिमिनल बना - gurugram News

हरियाणा का मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार:गुरुग्राम में इन्फ्लुएंसर एलविश यादव के घर फायरिंग करवाई, 17 साल की उम्र में क्रिमिनल बना

गुरुग्राम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में एलविश यादव के घर फायरिंग कराने का आरोपी कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु अमेरिका में अरेस्ट हुआ है। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में एलविश यादव के घर फायरिंग कराने का आरोपी कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु अमेरिका में अरेस्ट हुआ है।

गुरुग्राम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एलविश यादव के घर फायरिंग करवाने वाले हरियाणा के कुख्‍यात गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु पर गुरुग्राम समेत दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। वह विदेश में बैठकर भारत में अपने गुर्गों से वारदातें करवा रहा था।

हालांकि एसटीएफ और दूसरी एजेंसियों को उनके पुर्तगाल में होने का इनपुट था। इंटरपोल ने उसके खिलाफ 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और विदेश मंत्रालय अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर उसे जल्द से जल्द भारत वापस लाया जा सके। जिससे देश की अदालतों में उसके खिलाफ लंबित संगीन मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

गुरुग्राम में एलविश यादव के घर फायरिंग कराने का आरोपी कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु अमेरिका में अरेस्ट हुआ है।

गुरुग्राम में एलविश यादव के घर फायरिंग कराने का आरोपी कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु अमेरिका में अरेस्ट हुआ है।

लास वेगास में छिपा हुआ था

एनआईए ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर लास वेगास में उसका ठिकाना पता लगाया गया। इसके बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसकी लोकेशन शेयर की गई, जिन्होंने गुरुवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिमांशु भाऊ रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला है।

हिमांशु भाऊ रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला है।

NIA की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्‍ट में शामिल

हिमांशु भाऊ सिंडिकेट के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एसटीएफ के साथ NIA, दिल्‍ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्‍ट में शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जाती रही है। हाल ही में हिमांशु भाऊ गैंग के कई गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रोहतक से अमेरिका तक का सफर

हिमांशु भाऊ ने रोहतक और झज्जर से क्राइम शुरू किया था। जो कुछ ही दिनों में उसने अपना नेटवर्क दिल्ली तक बना लिया। उसका संपर्क दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना से हुआ। इसके बाद वह विदेश भाग गया और नए शूटर भर्ती करके क्राइम की वारदात करवाने लगा। वह सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल माध्यमों से अपने गुर्गों और शूटर्स के संपर्क में रहता है। उसकी सबसे बड़े आपराधिक सिंडिकेट यानी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के साथ दुश्मनी है।

.

खबरें और भी हैं...

  • सोहना में अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रम: बच्चों के लिए स्लो साइक्लिंग, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं ने हाथों पर रचाई मेहंदी

    बच्चों के लिए स्लो साइक्लिंग, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, महिलाओं ने हाथों पर रचाई मेहंदी|सोहना,Sohna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फर्रुखनगर में तहसीलदार से मिले कांग्रेस नेता: प्रदेश प्रवक्ता ने सौंपा मांग-पत्र, बिजली निजीकरण का फैसला वापस लेने, हड़ताल खत्म कराने की मांग

    प्रदेश प्रवक्ता ने सौंपा मांग-पत्र, बिजली निजीकरण का फैसला वापस लेने, हड़ताल खत्म कराने की मांग|फर्रुखनगर,Farrukh Nagar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में ₹7 हजार रिश्वत लेती GST इंस्पेक्टर गिरफ्तार: जीएसटी नंबर जारी करने के बदले मांगी थी घूस; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

    जीएसटी नंबर जारी करने के बदले मांगी थी घूस; ACB ने रंगे हाथों पकड़ा|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में महामंडलेश्वर ने शुरू किया ‘घर वापसी’ अभियान: भारती बोले- युवाओं को नशे से बचाना सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा; एक मंच पर आए संत-नेता

    0:41
    • कॉपी लिंक

    शेयर