Team India Schedule Asia Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम का यह महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी. खास बात यह है कि भारतीय पुरुष टीम की दो अलग-अलग टीमें एक साथ खेलती नजर आएंगी. दरअसल, जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस बहुत उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने गोल्ड मेडल को बचाने के इरादे से उतरेंगी. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने क्रिकेट इवेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. अच्छी बात यह है कि अपनी बेहतरीन रैंकिंग के कारण भारत की दोनों टीमों को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली है. इसका मतलब है कि टीम इंडिया को शुरुआती मैच नहीं खेलने होंगे और दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने सफर की शुरुआत करेंगी. वहीं, इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की भी शुरुआत होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.
एशियम गेम्स 2026 में इस दिन से शुरू होंगे भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के मैच
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है, जहां पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वहीं, पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 24 सितंबर से होगा और डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मैच 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी. अपनी बेहतरीन रैंकिंग की बदौलत दोनों ही भारतीय टीमों को शुरुआती नॉकआउट राउंड नहीं खेलने होंगे और वे सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलकर मेडल की रेस में आगे बढ़ेंगी.
यह भी पढ़ें: ऐसे कैसे WTC फाइनल खेलेगा भारत! दलीप ट्रॉफी में खुली भारतीय गेंदबाज की पोल, नहीं ले सका एक भी विकेट, हुई जमकर पिटाई
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच?
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत 18 सितंबर 2026 को करेगी. इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना मेजबान देश जापान से होगा. अगर टीम इंडिया जीत का सिलसिला बरकरार रखती है, तो महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम फिर से गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम किस दिन खेलेगी अपना पहला मैच?
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर 2026 को अपना पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेलने उतरेगी. भारत का सामना किस टीम से होगा, यह अभी पूरी तरह तय नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया का मुकाबला लीग चरण के ग्रुप ए की उपविजेता टीम से होगा. इस ग्रुप में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल जैसी टीमें शामिल हैं, जिनमें से कोई एक टीम क्वार्टर फाइनल में भारत से टकरा सकती है.
3 अक्टूबर को खेला जाएगा क्रिकेट का गोल्ड मेडल
अगर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना क्वार्टर फाइनल मैच जीतने में सफल रहती है, तो वह मेडल जीतने की रेस में आगे बढ़ेगी. टूर्नामेंट का पुरुष सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. इसके बाद, 3 अक्टूबको क्रिकेट का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें टीमें मेडल के लिए उतरेंगी.
Here's a look at #TeamIndia's squad for the Asian Games 2026 in Japan this September 👏#AsianGamespic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम का दलीप ट्रॉफी जीतना तय! BCCI का ये नियम बनेगा वजह, यहां समझिए समीकरण