2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन
- 18 अगस्त को एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने नए चेयरपर्सन के नाम का ऐलान किया। शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी।
- शबनम 1 अक्टूबर 2026 से चेयरपर्सन का पद संभालेंगी और वे नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की जगह लेंगी।
- सुनील मित्तल का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद वे बोर्ड से हट जाएंगे।
- शबनम सिन्हा के पास बैंकिंग, गवर्नेंस और डिजिटल बदलाव का 30 से ज्यादा सालों का ग्लोबल अनुभव है।
- शबनम ने 2010-2025 तक वर्ल्ड बैंक में बतौर लीड स्पेशलिस्ट काम किया है।
- शबनम USAID व NCERT के साथ भी लंबे समय तक काम कर चुकी हैं।
- शबनम ने एशिया, यूरोप और अफ्रीका में 4 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹38,000 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।
- शबनम फिलहाल एयरटेल पेमेंट्स बैंक, वेदांता और भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन जैसे बड़े संस्थानों के बोर्ड में शामिल हैं।

शबनम वर्ल्ड बैंक से पहले IL&FS एजुकेशन की CEO रह चुकी हैं।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
2. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान
- 18 अगस्त को खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 का ऐलान किया।
- इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।
- अर्जुन अवार्ड में चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं।
- इसके साथ ही फुटबॉल के दिग्गज 84 साल के आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है।
- इसायाह 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
- इसके साथ ही एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा।
- तेजस्विन शंकर ने 17 साल की उम्र में 2.26 मीटर की छलांग लगाकर सीनियर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।
- चेस में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। दिव्या ने 2025 में FIDE विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
- 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था।
- 1991-92 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत की थी। तब इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था।
- 2021 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा दोबारा निर्वाचित हुए
- 18 अगस्त को हाकैंडे हिचिलेमा अफ्रीकी महाद्वीप जाम्बिया के राष्ट्रपति चुने गए। वे लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं।
- हिचिलेमा हिचिलेमा यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (UPND) से हैं और उन्हें 61.4% वोट मिले।
- हिचिलेमा पहली बार 2021 में जाम्बिया के राष्ट्रपति चुने गए थे और 2021 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति एडगर लुंगु को हराया था।
- जाम्बिया की अर्थव्यवस्था में कॉपर उद्योग बेहद महत्वपूर्ण है। ये देश के निर्यात और GDP में बड़ा योगदान देता है।
- जाम्बिया दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक बेहद महत्वपूर्ण और खनिज समृद्ध लैंडलॉक्ड देश माना जाता है।

हिचिलेमा पहली बार 2021 में जाम्बिया के राष्ट्रपति चुने गए थे।
समझौता (AGREEMENT)
4. टाटा पावर और IIT बॉम्बे ने क्लीन एनर्जी रिसर्च समझौता किया
- 18 अगस्त को टाटा पावर और IIT बॉम्बे ने एक मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट साइन किया।
- ये एग्रीमेंट IIT बॉम्बे कैंपस में टाटा पावर के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रवीर सिन्हा, IIT बॉम्बे के डीन प्रो. श्रीकृष्ण वी कुलकर्णी और IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शीरीष कडारे ने किया।
- इस MoU का मकसद IIT बॉम्बे की रिसर्च क्षमताओं और टाटा पावर की इंडस्ट्री से जुड़ी विशेषज्ञता को मिलाकर सोल्यूशन्स विकसित करना है।
- इन सोल्यूशन्स को स्मार्ट ग्रिड, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एनर्जी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, साइबर सिक्योरिटी में यूज किया जाएगा।
- साथ ही पावर सिस्टम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ग्रिड टेक्नोलॉजी, कार्बन कैप्चर और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा।
- इस पार्टनरशिप का मकसद लैब में होने वाली रिसर्च और कमर्शियल रिसर्च के बीच के अंतर को कम करना है।
- इस पार्टनरशिप से भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन (स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव) में मदद मिलेगी।
- साथ ही इस समझौते से एनर्जी सिक्योरिटी को बढ़ावा मिलेगा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पूरे हो सकेंगे।

ये समझौता नई और इनोवेटिव टेक्नोलॉजी को तेजी से बाजार में लाने में मदद करेगा।
5. भारत और आर्मेनिया ने समझौता किया
- 18 अगस्त को भारत और यूरेशियाई देश आर्मेनिया के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग के लिए समझौता हुआ।
- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा के दौरान ये समझौता हुआ।
- 17 अगस्त को भारत के रक्षा सचिव सिंह और आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान ने मुलाकात की थी,
- इस मुलाकात में दोनों देश सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के बीच सहयोग के लिए एक नया ढांचा बनाने पर सहमत हुए हैं।
- जनरल स्टाफ का मतलब उन सैन्य अधिकारियों से है जो प्लानिंग, लॉजिस्टिक्स और रोजमर्रा के कामकाज को संभालते हैं।
- भारत और आर्मेनिया दोनों देश एक दूसरे को रक्षा सहयोग करते हैं, जिसमें ट्रेनिंग, सैन्य टेक्नोलॉजी और डिफेंस इंडस्ट्री भी शामिल हैं।
- भारत ने आर्मेनिया को पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, स्वदेशी रडार और मिसाइल प्रणालियों सहित कई रक्षा उपकरणों की आपूर्ति की है।
- दोनों देशों के संबंधों में खासतौर पर रक्षा उपकरणों की आपूर्ति, सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरे हैं।
- भारत और आर्मेनिया के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे और हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार बना है।

भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 16 अगस्त को दो दिवसीय यात्रा पर आर्मेनिया पहुंचे थे।
मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 31 ECMS को मंजूरी दी
- 18 अगस्त को केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इलैक्ट्रॉनिक्स कॉमपोनेंटस मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 31 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
- इन परियोजनाओं में कुल ₹7,877 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। ये परियोजनाएं 10 राज्यों में स्थापित की जाएंगी।
- इन मंजूरियों के बाद ECMS के तहत कुल 106 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन 106 परियोजनाओं का कुल निवेश लगभग ₹69,548 करोड़ है।
- ECMS योजना का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देकर विदेशों से होने वाले आयात को कम करना है।
- इसका लक्ष्य मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को असेंबल करने और साथ ही उनके महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और सब-असेंबली का प्रोडक्शन करना भी शामिल है।
- इसके तहत देश में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर सामग्री के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।
- नई परियोजनाओं से भारत में पहली बार कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक घटकों और कच्चे माल का घरेलू उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
- इस उत्पादन में फिल्टर, कॉइल, स्पीकर, एसिटिलीन ब्लैक जैसे प्रोडक्ट्स बनाए जा सकेंगे।
- ECMS = भारत में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का घरेलू निर्माण बढ़ाना + आयात निर्भरता कम करना + ग्लोबल वैल्यू चैन्स में भारत की भागीदारी मजबूत करना।
आज का इतिहास
- 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में बंगाल के मुगल प्रांत के लिए अपना पहला एक रुपये का सिक्का ढाला था।
- 1897 में लंदन की सड़कों पर पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी कैब ('बर्सिल इलेक्ट्रिक कैब') आम जनता के लिए शुरू की गई थी।
- 1960 में सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में 'बेलगाका' और 'स्ट्रेलका' नाम के दो कुत्तों को भेजा था, जो अंतरिक्ष कक्षा में पहुंचकर सुरक्षित वापस लौटने वाले पहले जीव बने।
- 1907 में हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार, उपन्यासकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ।
-------------------------
ये खबर भी पढ़ें..
भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV' शुरू:आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को नेपाल में 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिला; 18 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
.
खबरें और भी हैं...
वर्ल्ड नंबर-1 चेस प्लेयर कार्लसन ने EWC खिताब जीता: गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में ₹6,262 करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं , 17 अगस्त के करेंट अफेयर्स
1:21- कॉपी लिंक
शेयर
IDFC FIRST Bank ग्लोबल रेटिंग पाने वाला पहला बैंक बना: पुरस्कार लौटाने वाले इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, 15 अगस्त के करेंट अफेयर्स
1:51- कॉपी लिंक
शेयर
बैंक ऑफ अमेरिका, Jio क्रेडिट की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा: प.बंगाल में TMC के अप्रूव किए सभी OBC सर्टिफिकेट रद्द, 14 अगस्त के करेंट अफेयर्स
1:35- कॉपी लिंक
शेयर