September 30, 2026

165km की रेंज, 505 Nm टॉर्क, ₹1.75 लाख से शुरू और ₹999 में प्री-बुकिंग, आ रही है Ultraviolette की ये ऑफ-रोड इलेक्ट्रिक बाइक

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ultraviolette जल्द ही मार्केट में एक और बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी नई और दमदार इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड बाइक 'Shockwave' को भारत में लॉन्च करने वाली है. इसे साल 2027 की पहली तिमाही यानी  जनवरी से मार्च के बीच बाजार में उतारा जा सकता है.

रेंज और रफ्तार में है दमदार

कंपनी ने इसे एक हल्की, स्पोर्टी और मजेदार बाइक के रूप में डिजाइन किया है. इस बाइक में पुराने जमाने की 2-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों जैसी फील मिलेगी.

  • बैटरी और रेंज: इसमें 4kWh की बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 165 किलोमीटर (IDC रेंज) तक की रेंज देगी.
  • पावर: इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 14.5 bhp की पावर और 505 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करती है.
  • रफ्तार: यह बाइक हवा से बातें करते हुए महज 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेगी. इसकी टॉप स्पीड 120 kmph होगी.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 153 km की रेंज, 3 घंटे से कम में चार्ज, कीमत ₹1 लाख से भी नीचे, लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

एक नजर में बाइक के स्पेसिफिकेशन

फीचरडिटेल
बैटरी4kWh
रेंज (IDC)165 किलोमीटर
मोटर पावर14.5 bhp
पीक टॉर्क505 Nm
0-60 kmph स्पीड2.9 सेकंड
टॉप स्पीड120 kmph
सीटिंगसिंगल और डुअल सीट के विकल्प

नया 100V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर

यह कंपनी की पहली बाइक है जो नए 100V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर बनी है. आसान भाषा में कहें तो यह बाइक के तारों और सिस्टम का बिल्कुल नया डिजाइन है. इससे बाइक की पावर डिलीवरी, हीटिंग मैनेजमेंट और चार्जिंग की स्पीड काफी बेहतर हो जाएगी. कंपनी अपनी आने वाली नई बाइक 'Tesseract' में भी इसी तकनीक का इस्तेमाल करेगी.

खराब रास्तों की चैंपियन

इस बाइक को सिर्फ शहर की पक्की सड़कों के लिए नहीं, बल्कि उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए भी बनाया गया है:

  • पहिए: बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 17 इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. दोनों टायर्स डुअल-पर्पज यानी सड़क और मिट्टी दोनों के लिए डिजाइन किए गए हैं.
  • सस्पेंशन: झटकों से बचाने के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.

सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

राइडिंग को सेफ और कंट्रोल में रखने के लिए इसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:

  • स्विचेबल डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम).
  • अलग-अलग रास्तों के लिए 4 ट्रैक्शन कंट्रोल मोड.
  • 6 लेवल की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, जिसे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है.
  • शानदार लुक के लिए पूरी बाइक में LED लाइट्स दी गई हैं.

तैयारियां जोरों पर

Ultraviolette ने अपनी फैक्ट्री में प्रोडक्शन की तैयारी अभी से शुरू कर दी है, जिससे लॉन्च के समय सप्लाई में देरी की संभावना कम हो सकती है. कंपनी इसे लाइटवेट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में पोजिशन कर रही है, जो खासकर युवाओं और एडवेंचर लवर्स को आकर्षित कर सकती है. कुल मिलाकर, 165km की रेंज और शानदार टॉप स्पीड वाली यह बाइक इलेक्ट्रिक मार्केट में बड़ा उलटफेर कर सकती है. अब देखना यह है कि लॉन्च के वक्त कंपनी इसकी कीमत कितनी रखती है.

कितनी हो सकती है कीमत

Ultraviolette Shockwave की कीमत ₹1.75 लाख से शुरू होगी. जो ₹2 लाख तक हो सकती है. आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ₹999 रुपए में इसे प्री-बुक कर सकते हैं, जिसकी डिलीवरी आपको Q4 यानी चौथे तिमाही में मिलेगी. इसकी टक्कर सिमिलर फीचर्स और इसी रेंज में आने वाली Avore EX2S, Odysse Vader & Kawasaki KLX230R से होगी.

ये भी पढ़ें: 7 हजार में बना दी इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर, पुरानी बाइक से इंजन निकाला और फिट कर दी बैटरी, देसी जुगाड़ का कमाल, ऑनलाइन ऐसे वीडियोज की भरमार